देश

तहव्वुर राणा तो आ रहा है, लेकिन दाऊद को लाने का वादा क्या जुमला था? कांग्रेस नेता का सरकार पर तीखा वार

कांग्रेस नेता उदित राज ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के भारत प्रत्यर्पण पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 11 साल बाद राणा को भारत लाया जा रहा है, लेकिन अन्य बड़े आरोपी अब तक कहां हैं?

दाऊद, हेडली, नीरव मोदी और चोकसी कहां हैं?

उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा,

“11 साल बाद तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है, लेकिन उसे सजा कब मिलेगी? दाऊद इब्राहिम को 100 दिन में लाने का वादा किया गया था. अब तक उसे लाने के लिए क्या किया गया?”

उन्होंने आगे कहा,

“डेविड हेडली, नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी और ललित मोदी जैसे लोग करोड़ों रुपये लेकर भागे हैं. उन्हें भी वापस लाना चाहिए. सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें निभाना चाहिए.”

कांग्रेस के वक्त ही भेजी गई थी फाइल

राणा को फंसाए जाने और असली आरोपियों को बचाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा,

“यह जांच का विषय है, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि राणा का 26/11 में बड़ा योगदान था. उसका गैंग है, जिसमें हेडली और दाऊद जैसे नाम भी शामिल हैं. उन्हें लाने की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के समय शुरू हो गई थी. इस सरकार ने इसमें कुछ नया नहीं किया.”

मुसलमान होने की वजह से लोग फंसाए जा रहे हैं

क्या मुसलमान होने के कारण लोगों को आरोपी बनाया जाता है? इस सवाल पर उदित राज ने कहा,

“हां, ऐसा दिल्ली दंगों में भी देखने को मिला था. हाई कोर्ट के फैसले और केरल-कर्नाटक के मामलों में भी ऐसा देखा गया है. एक सिम्मी केस में 21 साल बाद यह साबित हुआ कि आरोपी संगठन का सदस्य ही नहीं था.”

उन्होंने सरकार पर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा,

“ऐसे केसों पर हाई कोर्ट ने सरकार को डांटा है और सुप्रीम कोर्ट ने तक कह दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.”

विदेश नीति पर सवाल

अमेरिका द्वारा टैरिफ (शुल्क) बढ़ाने के मुद्दे पर उदित राज ने कहा,

“अमेरिका ने भले ही फिलहाल टैरिफ होल्ड किया हो, लेकिन भारत को चीन और कनाडा की तरह ठोस जवाब देना चाहिए.”

उन्होंने कहा,

“एक समय था जब इंदिरा गांधी के अपमान पर भारत ने अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब दिया था और पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था. आज पीएम मोदी ‘माई डियर ट्रंप’ कहते हैं और अमेरिका भारत का अपमान करता रहता है, लेकिन जवाब नहीं दिया जा रहा.”

गलत दिशा में भारत की विदेश नीति

उन्होंने यह भी कहा कि

“ईरान से तेल लेना अमेरिका के दबाव में बंद किया गया. श्रीलंका ने चीन को बंदरगाह दे दिया है, चीन हमारी जमीन पर काबिज हो रहा है और नेपाल भी आंखें दिखा रहा है. भारत की विदेश नीति पूरी तरह भटक गई है.”


इसे भी पढ़ें- आज दोपहर तक दिल्ली पहुंचेगा 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी, जानें किस जेल में रहेगा आतंकी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

80 साल की उम्र में खरीदा पहला स्मार्टफोन, अब सेल्फी और इंस्टाग्राम सीख रहे हैं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…

12 minutes ago

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

37 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

38 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

1 hour ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

2 hours ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago