गणेश प्रतिमा से आंसू बहने के दावे के बाद मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.
Ujjain Viral News:उज्जैन/मनोज भटनागर: मध्य प्रदेश के उज्जैन के ताजपुर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने के दावे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटनाक्रम के बाद मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लग गया है.
उज्जैन जिले के माता जी के चोपड़ा गांव में शनिवार सुबह नगर पूजा के बाद गणेश प्रतिमा की आंखों से तरल पदार्थ बहता दिखा. श्रद्धालुओं ने इसे चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी और भारी भीड़ जमा हो गई. हालांकि, वैज्ञानिक या प्रशासनिक स्तर पर अभी इसकी वजहों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
उज्जैन जिले के ताजपुर क्षेत्र स्थित ‘माता जी के चोपड़ा’ गांव में शनिवार सुबह उस वक्त कौतूहल मच गया, जब वहां स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की आंखों से अचानक आंसू जैसी धारा बहती दिखाई दी. सुबह साढ़े छह बजे नगर पूजा संपन्न होने के ठीक बाद यह दृश्य सामने आया. इसकी खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे. देखते ही देखते शांत रहने वाला यह गांव एक बड़े धार्मिक स्थल में तब्दील हो गया. भक्तों ने इसे भगवान की महिमा और आस्था का ज्वार मानते हुए विशेष पूजा-अर्चना और भव्य महाआरती शुरू कर दी.
एक तरफ जहां ग्रामीण और श्रद्धालु इसे धार्मिक चमत्कार मान रहे हैं, वहीं विज्ञान और प्रशासन की तरफ से अब तक इसकी कोई आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है. प्रतिमा की आंखों से तरल पदार्थ निकलने के भौतिक या वैज्ञानिक कारणों का पता लगाया जाना बाकी है. फिलहाल, स्थानीय लोग व्यवस्था बनाने में जुटे हैं और यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें-‘मां हैं मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा’ NCC कैडेट रहीं मां अर्चना सिंह को रोल मॉडल मानती हैं लेफ्टिनेंट मेहर चौहान
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…