फोटो-सोशल मीडिया
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के दिन और भी बुरे शुरू हो गए हैं. एक ओर एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस मिलकर उसके गुर्गों के साथ ही परिवार के खिलाफ भी एक्शन में दिखाई दे रही है. वहीं अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है. हांलाकि पहले भी ईडी अतीक के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है लेकिन अब जांच और तेज कर दी गई है और उससे सम्बंधित फाइलों को खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, ईडी अतीक की आठ करोड़ रुपए की संपत्ति पहले ही जब्त कर चुकी है, जबकि यूपी पुलिस और प्रशासन ने 1163 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई की है. गौरतलब है कि ईडी ने 2 वर्ष पहले अतीक अहमद के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. नवंबर 2021 में ईडी लखनऊ कार्यालय के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह के निर्देश पर प्रयागराज में फूलपुर स्थित भूखंड अटैच किया गया था. यह संपत्ति अतीक ने पत्नी शाइस्ता के नाम पर 4.50 करोड़ रुपये में खरीदी थी. शाइस्ता के खाते की 1.28 करोड़ और कई अन्य परिजनों के बैंक खातों में जमा रकम भी ईडी ने अटैच कर ली थी.
पढ़ें इसे भी- UP Politics: मनोरंजन का साधन हैं ओम प्रकाश राजभर- योगी के मंत्री अनिल राजभर ने BJP के पुराने सहयोगी पर कसा तंज
सूत्रों की मानें तो बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद ईडी मुख्यालय ने अतीक के खिलाफ दर्ज केस में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. ईडी के अधिकारी अतीक की प्रयागराज, कौशांबी और लखनऊ स्थित करीब 60 करोड़ रुपये की संपत्तियों की फाइलें देख रहे हैं. बता दें कि वर्ष 2017 में यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से माफिया डॉन अतीक के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड मामले में उसका मुख्य आरोपी के तौर पर नाम सामने आने के बाद चौतरफा कार्रवाई के मूड में शासन व प्रशासन दिखाई दे रहा है.
21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…
आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मेष राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर वृषभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मिथुन राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर कर्क राशि के जातकों…