मनोरंजन

DDLJ: इस एक्टर को मिलने वाला था DDLJ का ऑफर, फिर शाहरुख नहीं ये कहलाते ‘रोमांस किंग’

Dilwale Dulhania Le Jayenge: ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ये ऐसी जिसे शायद ही किसी ने नही देखी होगी. ये बॉलीवुड की सबसे सफल और बेहतरीन फिल्मों में एक मानी जाती है.  इतना ही नहीं इस फिल्म को शाहरुख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म भी माना जाता है.  1995 में रिलीज हुई डीडीएलजे वह फिल्म थी जिसने शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह बना दिया था.  इस फिल्म में शाहरुख राज और काजोल ने सिमरन का किरदार निभाया था.  फिल्म में दोनों के किरदारों को इतना पसंद किया गया था कि आज भी सिनेमा प्रेमी इसकी चपेट में हैं. ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते और दर्शकों को अपना दीवाना भी बनाया. लेकिन क्या आप जानते हैं, शाहरुख से पहले राज का किरदार (Shah Rukh Khan As Raj) किसी और एक्टर को ऑफर किया गया था.

आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं

जी हां, राज के रोल के लिए आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं बल्कि सैफ अली खान थे. लेकिन, सैफ अली खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया. सैफ ने ऐसा क्यों किया? क्या आपके मन में भी यही सवाल घूम रहा है? अगर हां, तो आइए हम आपको बताते हैं.

सैफ से फिल्म का ऑफर लिया

दरअसल, यश चोपड़ा ने जब ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की कहानी पर काम करना शुरू किया तो किरदार के हिसाब से उन्होंने सैफ अली खान को मुख्य अभिनेता के तौर पर लेने की सोची. जिसकी वजह थी सैफ अली खान के बोलने का अंदाज और उनका एक्सेंट. उन्हें लगा कि इंडो अमेरिकन अफेयर की इस कहानी में सैफ अली खान बिल्कुल फिट बैठेंगे, लेकिन जब उन्होंने सैफ से फिल्म का ऑफर लिया तो उन्होंने समय और तारीखों की कमी के चलते फिल्म करने से मना कर दिया.

ये भी पढ़ें- Ajay Devgn Bhola Yatra: फिल्म के प्रमोशन के लिए अजय देवगन ने निकाला तगड़ा जुगाड़, रिलीज से पहले शुरू हुई ‘भोला यात्रा’

शाहरुख खान ने फिल्म के लिए किया हां

इधर सैफ अली खान ने मना कर दिया और उधर रोल शाहरुख खान के पास चला गया. शाहरुख खान ने फिल्म के लिए हां कर दी और यह फिल्म उन्हें लोकप्रियता के उस मुकाम पर ले गई, जहां पहुंचने का सपना आज भी कई कलाकार देखते हैं. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज के बाद कई लड़कियों ने तो राज जैसा आशिक पाने के सपने भी देखने शुरू कर दिए थे. जो उनके लिए किसी भी हद तक जाता है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के हर सीन और हर डायलॉग को थिएटर में खूब सराहा गया. चाहे अमरीश पुरी का ‘जा सिमरन जा..जी ले अपनी जिंदगी’ से लेकर सिमरन कहना हो या शाहरुख का ‘पलट’ डायलॉग.

Dimple Yadav

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

12 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

21 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

27 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

30 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago