देश

Atiq Ahmed: अतीक की पिस्टल से की गई थी उमेश पाल की हत्या, फॉरेंसिक जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Atiq Ahmed: प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या को लेकर चल रही जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. फारेंसिंक सांइस लैबोरेट्री (FSL) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उमेश पाल के साथ दोनों सरकारी गनर की हुई दिन हदाड़े हत्या, अतीक अहमद की ही पिस्टल से की गई थी. उमेश पाल के शरीर में फंसी गोलियों और घटनास्थल से बरामद खोखों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट से ये बात साफ हो गई है कि जो पिस्टल अतीक का बेटा असद चला रहा था और जिससे उमेश पाल व दो गनर की हत्या की गई थी, वह ऑटो कोल्ट पिस्टल अतीक की थी.

सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद पिस्टल को छिपा दिया गया था. पुलिस ने इसे उस वक्त बरामद किया था जब अतीक और अशरफ को रिमांड पर लेकर पुलिस ने कसारी-मसारी में नाते तिराहे के पास दबिश दी थी. इस रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि 32 बोर की पिस्टल से उमेश पाल को पहली गोली विजय चौधरी उर्फ उस्मान ने मारी थी. बता दें कि उस्मान पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है. वहीं असद भी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है. अतीक और अशरफ को भी बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया है.

ये भी पढ़ें- UP News: मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर यौन शोषण के आरोप वाली चिट्ठी और ऑडियो का महिला नेत्री ने किया खंडन, बोलीं- ये विरोधियों की साजिश

उस्मान को पुलिस ने ढेर किया था तो उसके पास से पिस्टल बरामद हुई थी, जिसकी जांच के बाद एफएसएल लैब की रिपोर्ट सामने आई है और इसमें कहा गया है कि विजय के पास से जो पिस्टल बरामद हुई है, उसी से उमेश पाल की गर्दन और अन्य जगहों पर गोली लगी थी.  अरबाज के पास से जो पिस्टल बरामद हुई है, उसको लेकर भी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस पिस्टल से भी उमेश पाल और उनके दोनों गनर पर फायरिंग की गई थी. इ

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अभी तक अतीक के बेटे असद सहित चार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं. वहीं केस में नामजद अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार है. शाइस्ता के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है और पांच-पांच लाख के तीन इनामी शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ ही अरमान और साबिर फरार है. फिलहाल पुलिस टीमें इनकी तलाश में जुटी हुई हैं. पुलिस जानकारों की मानें तो FSL रिपोर्ट शूटर्स को सजा दिलाने के मामले में महत्वपूर्ण व अहम मानी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago