देश

‘दिग्विजय दिवस’ पर गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को कैसे किया याद? युवाओं को दिया बड़ा संदेश

11 सितंबर 1893 का वह दिन भारतीय इतिहास के सबसे स्वर्णिम अध्यायों में गिना जाता है, जब स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित कर पूरी दुनिया में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का डंका बजाया था. इस ऐतिहासिक शिकागो संबोधन की वर्षगांठ पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने देश के युवाओं से एक बेहद खास अपील की है. गृह मंत्री ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे स्वामी जी के भाषण को पढ़ें और खुद को राष्ट्र निर्माण के पवित्र उद्देश्य के लिए समर्पित करें.

‘स्वामी जी ने भारत को अध्यात्म के स्रोत के रूप में स्थापित किया’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि स्वामी विवेकानंद जी ने वर्ष 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में भारत को मानवता के लिए आध्यात्मिक उत्थान के स्रोत के रूप में स्थापित किया. उन्होंने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक संबोधन की वर्षगांठ, जिसने दुनिया को भारत की संस्कृति और मूल्यों की समृद्धि से परिचित कराया, एक अवसर है जब देश की युवा पीढ़ी को स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए.

क्या था वो ऐतिहासिक भाषण?

11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने जब अपने भाषण की शुरुआत “Sisters and Brothers of America” (मेरे अमेरिकी भाइयो और बहनो) शब्दों से की थी, तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था. इस भाषण ने वैश्विक स्तर पर भारतीय आध्यात्मिकता, सहिष्णुता और सार्वभौमिक भाईचारे का जो संदेश फैलाया, उसने पश्चिमी दुनिया को गहरी सोच में डाल दिया था. स्वामी जी ने भारत को ज्ञान और आध्यात्मिकता का केंद्र बताते हुए दुनिया को यह दिखा दिया था कि भारतीय संस्कृति में पूरी मानवता को जोड़ने की शक्ति है.

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

गृह मंत्री अमित शाह का यह आह्वान ऐसे समय में आया है जब देश को आगे बढ़ाने में युवा शक्ति (Youth Power) की सबसे बड़ी भूमिका मानी जा रही है. अमित शाह का मानना है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी देश के युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं. यदि युवा उनके बताए मार्ग पर चलें, तो भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने के लक्ष्य को और तेजी से हासिल किया जा सकता है.

आज देशभर में शैक्षणिक संस्थानों, राजनीतिक मंचों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वामी विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की वर्षगांठ को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह का यह संदेश देश के करोड़ों युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और सेवा भाव जगाने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

2 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

28 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

34 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

35 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

39 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

40 minutes ago