आधुनिक तमिल साहित्य के जनक और महान स्वतंत्रता सेनानी महाकवि सुब्रमण्य भारती (Mahakavi Subramania Bharati) की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में संदेश साझा कर महाकवि को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. गृह मंत्री ने कहा कि उनकी राष्ट्रवादी कविताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लिए एक नया जोश भर दिया था.
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा कि आधुनिक तमिल साहित्य के जनक सुब्रमण्य भारती जी ने अपनी राष्ट्रवादी कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में देशभक्ति का नया जोश भर दिया. उन्होंने अपने प्रकाशमान दृष्टिकोण से भारत को लैंगिक समानता, आध्यात्मिक ज्ञान और सामाजिक न्याय का मार्ग भी दिखाया. उनका ज्ञान प्रगति के शिखर की ओर हमारे मार्ग को निरंतर प्रकाशित करता रहेगा.” इसके साथ ही, गृह मंत्री ने तमिल भाषा में भी ट्वीट कर उनकी दूरदृष्टि और समाज सुधार के कार्यों की सराहना की.
आज देश भर में साहित्यिक संगठनों, तमिल समुदाय और राजनीतिक दिग्गजों द्वारा महाकवि सुब्रमण्य भारती को याद किया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह का यह संदेश युवा पीढ़ी को उनके अदम्य साहस, साहित्य और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से परिचित कराने का एक बड़ा माध्यम बन रहा है, जो भारत को प्रगति के उच्च शिखर तक ले जाने में हमेशा सहायक सिद्ध होगा.
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 20 हजार का चालान कटने…
अंडमान-निकोबार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ईडी ने पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा से जुड़ी…
लाहौर में AQI 600 पार जाने पर पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगजेब ने भारत की…
Pending Cases in India: देश की अदालतों में करोड़ों लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए…
Arvind Kejriwal Threat: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए…