देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरंगे के डिज़ाइनर पिंगली वेंकैया को जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और तिरंगे के डिज़ाइनर पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर गृह मंत्री ने वेंकैया जी की राष्ट्रीय सेवाओं को याद किया और उन्हें “एक अतुलनीय देशभक्त और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व” बताया.

अमित शाह ने लिखा, “हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महान व्यक्तित्व पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. एक अतुलनीय देशभक्त और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व, पिंगली वेंकैया जी ने ब्रिटिश ध्वज के आगे झुकने से इनकार करके और हमारे अपने तिरंगे का डिज़ाइन तैयार करके भारतीय होने के गौरव को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया. उनकी अमर विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रकाश स्तंभ बनी रहेगी.”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

इस बीच, आज प्रधानमंत्री मोदी ने भी पिंगली वेंकैया जी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. उन्हें ‘तिरंगा’ के निर्माण में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है, जो हमारा गौरव है! हमेशा की तरह, आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मज़बूत करें और तिरंगा फहराएँ. अपनी सेल्फी या तस्वीरें harghartiranga.com पर अपलोड करें.”


ये भी पढ़ें: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

10 minutes ago

21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दोनों चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…

19 minutes ago

‘बांग्लादेश तैयार रहो…’, जलते बांग्लादेश के बीच 16 दिसंबर को अपने देश लौट रही शेख हसीना

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…

24 minutes ago

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

2 hours ago