देश

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मनाई भुवनेश्वर में होली, कहा- देश नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा

Odisha: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में होली का त्योहार मनाया है. भुवनेश्वर में आज उन्होंने धूमधाम से होली मनाई. होली खेलने के दौरान उन्होंने सभी देशवासियों को बधाई भी दी. अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि होली पर्व पर मैं सभी को होली की बधाई देता हूं. आज देश एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रही है. और हमारा देश और तरक्की करे और आगे बढ़े आज यही संकल्प होना चाहिए.

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तमाम स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर होली की शुभकामनाएं दी.

देश भर में आज खूब धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. हर कोई गुलाल लगाकार और मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को होली की बधाइयां दे रहा है. वहीं देश के राजनेताओं ने भी देशवासियों को होली की बधाइयां दी हैं. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. सभी नताओं की तरफ से देशवासियों के जीवन में खुशियों के रंग भरने की कामना की गई है.

इसे भी पढ़े: Holi In UP: यूपी में हर ओर बिखरे होली के रंग, CM योगी ने दी बधाई, जमकर खेली होली, अखिलेश ने अपने पिता को किया याद

दूसरी तरफ होली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन व्यवस्था भी काफी एक्टीव नजर आ रही है. कोई अनहोनी ना हो इसलिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई है. खास तौर पर पुलिस की शराब पीकर घूमने वालों निगाहें रहेंगी, ताकी कोई हुड़दंग ना हो.

तमाम नेताओं ने देशवासियों  को दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपा के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा तमाम  नेताएं ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है. होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा. यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है.

इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं. सीएम नीतीश कुमार ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सदभाव के साथ मनाने की अपील की.

Rohit Rai

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

4 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

25 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

25 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

35 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

53 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago