देश

उन्नाव केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत 11 मार्च तक बढ़ाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में कथित हत्या के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत 11 मार्च तक बढ़ा दी है. न्यायमूर्ति विकास महाजन की अध्यक्षता वाली पीठ ने जयदीप सेंगर को चिकित्सा आधार पर राहत दी. जयदीप मुंह के कैंसर से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है. इससे पहले, उसे 3 जुलाई 2024 को अंतरिम जमानत दी गई थी, जिसे 18 नवंबर को बढ़ाया गया था.

जयदीप के वकील की दलील

जयदीप सेंगर के वकील ने अदालत से 10 साल की जेल की सजा को निलंबित करने की मांग की. उन्होंने तर्क दिया कि जब तक अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक उनके मुवक्किल को अंतरिम राहत दी जाए, क्योंकि उनकी मौजूदा जमानत 18 फरवरी को समाप्त हो रही थी.

कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी कर वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. साथ ही अगली सुनवाई तक जयदीप की जमानत को 11 मार्च तक बढ़ा दिया गया है.

कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म का दोषी पाया गया था. 20 दिसंबर 2019 को अदालत ने उसे शेष जीवन के लिए कारावास की सजा सुनाई थी.

इसके अलावा, 13 मार्च 2020 को कुलदीप और उसके भाई जयदीप उर्फ अतुल सिंह को पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में 10 साल के सश्रम कारावास की सजा दी गई थी. कोर्ट ने जयदीप पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था.


ये भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट से रिलायंस इंडस्ट्रीज को झटका, गैस विवाद में सरकार के पक्ष में फैसला


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

7 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

56 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago