देश

Unnao News: प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर पर 18 छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, रसोईया ने की पुलिस को शिकायत

Unnao News: शिक्षा के मंदिर को दागदार करती ताजा खबर यूपी के उन्नाव जिले से सामने आ रही है. यहां कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले हेडमास्टर पर एक-दो नहीं बल्कि 18 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस सम्बंध में रसोईया द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि, “विद्यालय का प्रधानाध्यापक मेरे और स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ कई बार अश्लील हरकतें कर चुका है. मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था.” इसी के साथ रसोईया ने ये भी कहा है कि वह हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज करा रही है. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए जानकारी दी कि, वह गांव के ही एक प्राधमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत है और इसी स्कूल में उसके बच्चे भी पढ़ते हैं. बीते दिनों स्कूल की बच्चियों ने बताया कि स्कूल प्रधानाध्यापक राजेश कुमार बच्चियों को अपने पास बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें व बदसलूकी कर गलत इशारे करते हैं. रसोइया ने ये भी बताया कि, हम लोगों ने इस बात की शिकायत स्कूल की शिक्षिका से भी की थी और इसके बाद स्कूल शिक्षिका व शिक्षक को एक दर्जन से अधिक बच्चियों ने प्रधानाध्यापक की हरकत को लेकर शिकायत की थी. तो दूसरी ओर पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधानाध्यापक राजेश पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है. वहीं जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हेडमास्टर राजेश कुमार को निलम्बित कर दिया गया है. तो दूसरी ओर उस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: नशे में धुत युवक चढ़ा समिट बिल्डिंग की छत पर, आत्महत्या का किया प्रयास, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने लिया संज्ञान

इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है और आयोग की टीम स्कूल पहुंच गई है. आयोग की टीम ने सात से 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं से इस सम्बंध में पूछताछ की तो करीब 18 छात्राओं ने बताया कि, खेल-खेल में, पैसे देकर बहा फुसलाकर उनके साथ छेड़छाड़ किया गया है. टीम करीब छह घंटे स्कूल में रही और अभिभावकों व शिक्षकों के भी बयान लिए. छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार करीब दो वर्षों से अपने कमरे में बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत करते आ रहे हैं.

पूर्व छात्राओं का नाम भी आया सामने

इस मामले में कुछ पूर्व छात्राओं का नाम भी सामने आया है, लेकिन उनके बयान के लिए आयोग की टीम विद्यालय नहीं पहुंच सकी है. राष्ट्रीय राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज ने इस सम्बंध में बताया कि छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों समेत 29 लोगों के बयान इस मामले में दर्ज किए गए हैं. रसोईया की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

32 seconds ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

8 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

17 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

29 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

37 minutes ago