खेल

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 13.25 करोड़ के इस खिलाड़ी को भी दिया झटका

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 को लेकर खिलाड़ियों के ऑक्शंस से पहले रिलीज और रिटेन की लिस्ट जारी हो गई है. लिस्ट आने के बाद 24 वर्षीय खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन पिछले सीजन में इस खिलाड़ी ने कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था. 

SRH ने 13.25 करोड़ में हैरी ब्रूक को खरीदा था

आईपीएल 2023 के मिनी प्लेयर नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को रिलीज कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: डेडलाइन खत्म लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या? जानें आकाश चोपड़ा ने क्यों किया ये दावा

आईपीएल 2023 में फ्लॉप रहे हैरी ब्रूक

बता दें कि आईपीएल 2023 संस्करण में हैरी ब्रूक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुल 11 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 190 रन बनाए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. लेकिन उसके बाद वह बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए. टीम ने उन्हें बल्लेबाजी क्रम में अलग-अगल नंबर पर खेलने के लिए उतारा लेकिन फिर भी वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था.

सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज हुए खिलाड़ियों की सूची

आदिल रशीद, मयंक डागर, हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, अकील हुसौन, विवरांत शर्मा.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने किया जोफ्रा आर्चर समेत 7 प्लेयर्स को बाय-बाय, यहां देखें टीम के रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

सनराइजर्स हैदराबाद का मौजूदा स्क्वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, उपेन्द्र यादव, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, मार्को यानेसन, वाशिगंटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजलहक फारुकी, मयंक मार्कंडे, शाहबाज अहमद (ट्रेड से).

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago