देश

Lucknow: एयर कनेक्टिविटी के मामले में यूपी अव्वल, कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस को CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

Lucknow: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में विकास कार्य लगातार प्रगति पर है. इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का शुभारंभ किया. उन्होंने लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया. इसी के साथ कहा कि, अयोध्या आने वाले समय में देश और दुनिया में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए सबसे प्रमुख शहर होने जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि, अयोध्या वैसे भी स्थानीय श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी संख्या है, लेकिन पूरे देश में जिस तरह की आतुरता है उसे देखते हुए श्रद्धालुओं के यहां आवागमन को सुलभ बनाने का दायित्व हमने निभाया है. इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय ने जो काम किया है वो सराहनीय है.

इस मौके पर सीएम योगी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि, इन्होंने उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस करते हुए उसे हर संभव सहयोग प्रदान किया है. इसी के साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि, उनकी प्रेरणा से उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने इस दिशा में बेहतरीन परिणाम सामने दिए हैं और विगत साढ़े 9 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश में न केवल नए एयरपोर्ट्स आए हैं बल्कि 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ उत्तर प्रदेश एयर कनेक्टिविटी की दृष्टि से एक अहम राज्य हो गया है. सीएम ने आगे कहा कि, 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने अयोध्या के महर्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न किया और प्रसन्नता हो रही है कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के साथ वायु सेवा के उपरांत अब कोलकाता और बेंगलुरू के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह वायुसेवा प्रारंभ होने जा रही है. इसी के साथ ही सीएम ने कहा कि, अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में क्रूज सेवा प्रारंभ होगी और अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. आज यह एक हकीकत है कि अयोध्या में यह सभी सेवाएं लोगों को प्राप्त हो रही हैं.

 

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की नगरी पहुंचे ‘रामायण’ के राम-सीता और लक्ष्मण, बोले- जो भगवान राम को नकारते हैं वो नादान हैं

अयोध्या में हो रहा है विकास

इसी के साथ ही सीएम ने कहा कि, 22 जनवरी 2024 को रामलला अपनी जन्मभूमि पर अपने मूर्त रूप में विराजमान होंगे. स्वाभाविक रूप से पूरे देश में अयोध्या आगमन के लिए एक उत्सुकता और आतुरता है. उन्होंने आगे कहा कि, उनके अयोध्या आगमन के लिए क्या संभावनाएं हो सकती हैं. आज से 6 वर्ष पहले यह कल्पना थी कि अयोध्या के अंदर भी 4 लेन कनेक्टिविटी होगी. अयोध्या रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य से जुड़ेगा,लेकिन आज ये सब कुछ यदि वहां हम करने में सफल हुए हैं तो इसमें प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और नेतृत्व, डबल इंजन सरकार द्वारा समय पर और तेजी के साथ निर्णय लेने की सामर्थ्य और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही है.

22 जनवरी को मनेगी तीसरी दीवाली

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा कि जहां राम का नाम, वहां पूरे होते हैं काम. उन्होंने आगे कहा कि, आज एक और महत्वपूर्ण दिन है. पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और प्रगति के मामले नई ऊंचाइयां छू रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि एक दीवाली हमने पिछले वर्ष मनाई थी, दूसरी दीवाली हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के समय मनाई गई थी और अब तीसरी दीवाली 22 जनवरी को मनाई जाने वाली है. उन्होंने आगे कहा कि, संपूर्ण विश्व की 800 करोड़ जनता में जितने भी रामभक्त हैं 22 जनवरी 2024 उनके जीवन का सबसे स्मरणीय दिन होगा. यह 500 साल का सपना था. उन्होंने आगे कहा कि, भविष्य में अयोध्या पूरे भारत का सबसे प्रमुख विमान दल बनेगा. अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो सीएम योगी ने अयोध्या का पूर्ण कायाकल्प किया है.

मात्र 17 दिन में चार कोनों से जुड़ी अयोध्या

नागरिक उड्डयन मंत्री ने आगे कहा कि, 30 दिसंबर को उद्गाटन के बाद से 17 जनवरी तक हमने महज 17 दिन में अयोध्या को देश के चारों कोनों से जोड़ दिया है. अयोध्या को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ने के बाद आज बेंगलुरू और कोलकाता के साथ जोड़ा जा रहा है. यह किसी करिश्मे से कम नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि, देश का हर एक श्रद्धालु अपनी श्रद्धा को अर्पित करने के लिए तीव्र गति से अपने पुष्पक विमान से अयोध्या आ सकेगा. इस मौके पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एयर इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या धाम की कनेक्टिविटी को और बेहतर बना दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago