प्रतीकात्मक तस्वीर
UP Board Exam-2024 Schedule: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट 2024 में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन दो चरणों में होगा. 25 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच पहला चरण आयोजित होगा. वहीं 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच दूसरे चरण का आयोजन होगा. आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद,आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.
2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच दूसरे चरण में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में आयोजित होगी. बता दें कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर आवश्यक जानकारी और परीक्षकों को नियुक्ति की सूचना संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से दी जाएगी.
हर बार की तरह इस बार भी शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी. इसके लिए परीक्षा कक्ष के अंदर और बाहर व पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और इसके जरिए लगातार उच्चाधिकारियों द्वारा परीक्षा पर नजर रखी जाएगी. सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग और डीवीआर प्रिंसिपल द्वारा सुरक्षित रखे जाएंगे. आवश्यकता पड़ने या भी मांगे जाने पर उसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों और यूपी बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा.
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, हाई स्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर पूरी कराई जाएंगी. हाई स्कूल के परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रिंसिपल से संपर्क करेंगे और फिर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे. तो वहीं हाई स्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा के आधार पर होगी.
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रेस नोट जारी कर बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि, इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रिंसिपल के जरिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे. इसके लिए 10 जनवरी 2024 से वेबसाइट www.upmsp.edu.in एक्टिव हो जाएगी. तो वहीं प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर जानकारी दी गई है कि, विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 के बीच प्रधानाचार्य द्वारा आयोजित कराई जाएंगी. सचिव ने जानकारी दी कि, इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 55 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि, पिछले साल की अपेक्षा इस बार करीब 3 लाख छात्र कम हो गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…