प्रतीकात्मक तस्वीर
Basti News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती (Basti) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला नायब तहसीलदार ने अपने सहयोगी तहसीलदार पर मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है. इसके बाद सदर कोतवाली थाना पुलिस आरोपों के आधार पर जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है. इस सम्बंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सम्बंध में शुक्रवार को यह जानकारी मिली है. बता दें कि पीड़ित महिला तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास में रहती हैं.
प्रकरण के सम्बंध में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है और जांच के आधार पर दोषी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि, पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए जानकारी दी है कि, गत 12 नवंबर की रात आरोपी नायब तहसीलदार उसके घर में जबरदस्ती घुस गया और इसके बाद उसे थप्पड़ मारा और फिर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की. इसी के साथ महिला ने अपने सहयोगी पर ये भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने आरोपी का विरोध किया तो उसने उनका गला दबाना शुरू कर दिया.
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में ये भी कहा है कि इस घटना के बाद वह तीन दिन तक डरी सहमी घर में ही कैद रही और किसी को इस सम्बंध में कुछ नहीं बताया और फिर 15 नवंबर को तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने माता-पिता के पास चली गई और फिर अपने माता-पिता को इस घटना की पूरी जानकारी दी.
ये भी पढ़ें- Aligarh: अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दी गई तहरीर, लगे ये आरोप
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि पीड़िता ने अपने एक सहयोगी के खिलाफ मारपीट और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या का प्रयास), 452 (बिना अनुमति घर में घुसकर चोट पहुंचाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) , 354 (बल प्रयोग कर महिला का शील भंग करना) और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में…