गिरफ्तार आरोपी (फोटो-सोशल मीडिया)
UP Board Exam in Ballia Munna Bhai Arrested: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही नकल माफिया भी सक्रिय हो गए हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच 22 फरवरी से परीक्षा शुरू हो चुकी हैं. तो वहीं भीमपुरा थाना पुलिस ने हरदेव इण्टर कालेज बरवारत्ती पट्टी परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट के द्वितीय पाली की परीक्षा में एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
मालूम हो कि 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा शुरू हो चुकी है. परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराई जा रही है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसीटीवी से एक-एक परीक्षार्थी पर नजर रखी जा रही है. बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 की इण्टरमीडिएट परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान थाना भीमपुरा के उप निरीक्षक अमरजीत यादव अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे.
इस दौरान हरदेव इण्टर कालेज बरवारत्ती पट्टी के आन्तरिक केन्द्र व्यवस्थापक इन्द्रजीत यादव ने पुलिस को नकल के संबंध में जानकारी दी. तो वहीं इन्द्रजीत यादव ने पुलिस को जानकारी दी कि, परीक्षार्थी रवि वर्मा के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी रमेश पाल का परीक्षा दे रहा है. इस पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश पाल के रूप में हुई है. उसकी उम्र 22 वर्ष है और वह बरौली थाना भीमपुरा जनपद का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालिया कोर्ट के लिए रवाना कर दिया है.
बता दें कि आरोपी को 22 फरवरी यानी पहले ही दिन इंटरमीडिएट के द्वितीय पाली की परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि, बलिया में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देश पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमिडिएट परीक्षा 2024 मे नकल माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
बता दें कि प्रदेश के हर जनपद में कंट्रोल रूम बनाया गया है और सभी जनपद के कंट्रोल रूम की निगरानी लखनऊ से की जा रही है. नकल पर लगाम लगाने के लिए लगातार नजर रखी जा रही है. साथ ही पहली बार परिषद मुख्यालय, प्रयागराज और पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कमांड व कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं और यहां से हर एक केंद्र पर निगरानी की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…