देश

PM ने मंत्रियों ने मांगा अगले 5 साल का रोडमैप, बोले- कौन मंत्री रिपीट होगा या नहीं ये सोचे बिना आइडिया दें

PM Narendra Modi asked ministers roadmap for next 5 years: देश में एक महीने बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी लगातार अलग-अलग राज्यों के दौरे पर हैं. फिलहाल वे यूपी और गुजरात के दौरे पर हैं. जहां वे अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं. बुधवार को उन्होंने कैबिनेट मीटिंग की. मीटिंग में उन्होंने सभी मंत्रियों को अगले 100 दिनों की कार्ययोजना और एक्शन प्लान मांगा है. इसके साथ ही पीएम ने सभी मंत्रियों से अगले 5 साल का रोडमैप सभी मंत्रियों से देने को कहा है.

बैठक में पीएम ने कहा कि कौन मंत्री रिपीट होगा या नहीं ये सोचे बिना अपने आइडिया और एक्शन प्लान और रोडमैप पीएमओ को सौंपे. बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए थे. कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूदी दी है. कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत को 315 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपए प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है. इस तरह सरकार ने गन्ने की कीमत में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है.

गन्ना खरीद की कीमतों मेें किया इतना इजाफा

कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बीते 10 सालों में किसानों का आय दोगुना करने के लिए अनेक बड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किसानों को खाद बीज केे लिए सड़क पर उतरना पड़ता था. इस दौरान किसानों को गन्ने की सही कीमत भी नहीं मिलती थी. गन्ना भुगतान के लिए दो-दो साल तक इंतजार करना पड़ता था.

ठाकुर ने आगे कहा कि 2019-20 में गन्ना किसानों को 75 हजार 854 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया. 2020-21 में 93 हजार 11 करोड़ रुपए का भुगतान और 2021-22 में 1.28 लाख करोड़ रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को किया गया है. वहीं 2022-23 में सरकार ने 1.95 लाख करोड़ रुपए का भुगतान सरकार ने किया है. ठाकुर ने ये भी कहा कि ये सभी पैसे किसानों के खाते में सीधे भेजे गए हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

1 hour ago