देश

शंभू बाॅर्डर पर जान गंवाने वाले शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ देगी, सीएम मान का बड़ा ऐलान

Farmer Protest Update Shubhakaran: दिल्ली कूच को लेकर पिछले 10 दिनों हरियाणा के शंभू बाॅर्डर पर डटे किसानों के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देंगे. इसके साथ ही मृतक किसान की बहन को सरकारी नौकरी भी सरकार देगी.

सीएम भगवंत मान ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मारे गए किसान शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ की मुआवजा राशि देगी. इसके साथ शुभकरण की बहन को पंजाब सरकार की ओर से सरकारी नौकरी दी जाएगी. वहीं दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. हम हमारा फर्ज निभा रहे हैं.

21 फरवरी को हुई थी मौत

बता दें कि एमएसपी समेत एक दर्जन मांगों को लेकर किसान पिछले 10 दिनों से शंभू बाॅर्डर पर डेरा जमाकर बैठे हैं. 21 फरवरी को पुलिस से झड़प के दौरान शंभू बाॅर्डर पर 21 साल के किसान शुभकरण की मौत हो गई. इसके बाद से दिल्ली कूच को स्थगित कर दिया है. वहीं किसान आज काला दिवस मना रहे हैं. गौरतलब है कि अब इस आंदोलन में 3 किसानों और 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

15 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

47 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago