फोटो-सोशल मीडिया
UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो गई है. तो वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से खबर सामने आ रही है कि यहां पर एक दुल्हन जैसे ही परीक्षा केंद्र पहुंची तो उसे देखकर लोग आपस में चर्चा करने लगे. इसी बीच जब दुल्हन की तरह सजी छात्रा की सच्चाई सामने आई तो लोगों ने उसके साथ ही उसके परिवार की भी जमकर तारीफ की. तो वहीं छात्रा ने कहा कि, वह अपनी पढ़ाई के साथ ही रीति-रिवाज को भी निभा रही है और उसके सपने को पूरा करने के लिए उसके ससुराल वाले उसकी मदद कर रहे हैं.
दरअसल 22 फरवरी को यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी. इस मौके पर झांसी जिले के एक परीक्षा केंद्र पर दुल्हन की तरह सजकर एक छात्रा पहुंची. उसने लाल साड़ी पहन रखी थी और नाक में नथ के साथ ही मांग में उसके बेंदी थी. गले में मंगलसूत्र और अन्य गहने भी थे. वह जैसे ही परीक्षा केंद्र पहुंची लोग उसे देखने लगे और तरह-तरह की बात करने लगे. तो वहीं दूसरी ओर इन सब गॉसिप से बेखबर छात्रा अपनी परीक्षा देने में मगन रही. तो वहीं परीक्षा देने के बाद मीडिया ने जब दुल्हन की तरह परीक्षा केंद्र आने का कारण पूछा तो लोगों ने छात्रा के परिजनों की तारीफ की. मालूम हो कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जो 9 मार्च 2024 तक चलेगी. दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जा रही है.
ये भी पढ़ें-पेपर लीक के दावों के बीच शिवपाल यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच टकराव जारी, आरोपों की बौछार
मीडिया से बात करते हुए छात्रा ने अपना नाम कशिश अहिरवार बताया और कहा कि वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई थी. इसी के साथ ही उसने बताया कि, उसका झांसी के भट्टा गांव में मायका है. उसका नागरिक शास्त्र का पेपर था. छात्रा ने कहा कि उसक सपना है कि वह पढ़कर डॉक्टर बने और उसके सपने को पूरा करने के लिए मायके और ससुराल के लोग उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं. इसी के साथ ही कशिश ने बताया कि, उसकी शादी 8 फरवरी को झांसी में शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी के पास रहने वाले अमर अहिरवार के साथ हुई. तो वहीं उसने दुल्हन की तरह परीक्षा केंद्र आने को लेकर कहा कि, विवाह के 3 से 4 दिन बाद ससुराल से लेने के लिए उसके मायके वाले आ रहे थे. मायके जाने से पहले उसने अपना इंटरमीडिएट की परीक्षा देने की बात कही. इस पर रस्मों के मुताबिक ससुराल से सज-धजकर परीक्षा केंद्र जाने के लिए कहा गया. वह परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए अपने पति के साथ पहुंची थी. हाफिज सिद्दीकी कॉलेज में कशिश परीक्षा शुरू होने से पहले ही पहुंच गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…