पूर्व सीएम मनोहर जोशी को निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में पूर्ण राजकीय सम्मान दिया.
Manohar Joshi Passed Away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी नहीं रहे. 23 जनवरी 2024 को तड़के 3:20 बजे उनका निधन हो गया. उनकी उम्र 86 बरस थी. डॉक्टरों ने उनकी मौत की कारण हार्ट अटैक बताया. दोपहर को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
मनोहर जोशी महाराष्ट्र में 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे. वे शिवसेना से महाराष्ट्र के CM बनने वाले पहले नेता थे. इसके अलावा वह लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे. उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था.
मनोहर जोशी 1967 में राजनीति में आए थे, और 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे. महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेता बालासाहेब ठाकरे और उनके उद्धव ठाकरे के साथ मनोहर जोशी की नजदीकियां थीं.
मनोहर जोशी से कई साल पहले उनकी का 2020 में निधन हो गया था. परिजनों के मुताबिक, 14 मई 1964 को मनोहर जोशी ने अनघा जोशी से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा उन्मेष और दो बेटियां अस्मिता और नम्रता हैं. अनघा निधन के समय 75 वर्ष की थीं. वहीं, मनोहर निधन के समय 86 वर्ष के थे.
यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
परिजनों के मुताबिक, मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था, तब से वे ICU में भर्ती थे. शुक्रवार, 23 जनवरी की सुबह उनके निधन की खबर आई. उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. जिसके बाद दोपहर में मनोहर जोशी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. महाराष्ट्र पुलिस मनोहर जोशी की पार्थिव देह पर तिरंगा रखते हुए दिखी.
— भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…