देश

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आउट: सीतापुर की बेटियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, 10वीं में कशिश तो 12वीं में शिखा ने किया टॉप; देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

UP Board Result 2026 Declared:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है.

10वीं बोर्ड में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है. इस बार 10वीं का पास प्रतिशत 90.42% रहा है, जो पिछले कई सालों के मुकाबले (UP Board Result 2026) सबसे बेहतर प्रदर्शन है.

10वीं में कशिश और अंशिका बनीं नंबर 1

हाईस्कूल के नतीजों में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली है. सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से रैंक-1 हासिल की है. वहीं बाराबंकी की अदिति 97.50% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. तीसरे स्थान पर भी बाराबंकी और सीतापुर का दबदबा रहा, जहाँ अर्पिता, परी वर्मा और झांसी के ऋषभ साहू ने 97.33% अंक पाकर अपनी जगह बनाई. टॉपर्स की इस लिस्ट में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मेधा का लोहा मनवाया है.

इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने किया यूपी टॉप

12वीं यानी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक पाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है. बाराबंकी की श्रेया वर्मा 97.50% अंकों के साथ दूसरे और बरेली की नंदिनी गुप्ता 97.20% अंकों के साथ इसी रैंक पर काबिज रहीं. तीसरे स्थान पर बाराबंकी की पूजा पाल (97.33%) और बरेली की सुरभि यादव (97.00%) ने जगह बनाई. यूपी बोर्ड के इतिहास में यह संभवतः पहली बार (UP Board Result 2026)  है जब टॉप-3 की लिस्ट में अधिकांश जगहों पर बेटियों ने ही कब्जा जमाया है, जो महिला शिक्षा के बढ़ते ग्राफ को दर्शाता है.

UP Board 10th toppers: यूपी बोर्ड 10 वीं की टॉपर लिस्ट

रैंक नाम जिला प्रतिशत
1 कशिश वर्मा सीतापुर 97.83%
1 अंशिका वर्मा बाराबंकी 97.83%
2 अदिति बाराबंकी 97.50%
3 अर्पिता सीतापुर 97.33%
3 ऋषभ साहू झांसी 97.33%
3 परी वर्मा बाराबंकी 97.33%

UP Board 12th toppers: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

रैंक नाम प्रतिशत जिला
1 शिखा वर्मा 97.60% सीतापुर
2 नंदिनी गुप्ता 97.20% बरेली
2 श्रेया वर्मा 97.50% बाराबंकी
3 सुरभि यादव 97.00% बरेली
3 पूजा पाल 97.33% बाराबंकी
Rohit Agrawal

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

58 seconds ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

9 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

52 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago