दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस की बेटी की हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. कस्टडी पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि आरोपी को क्राइम सीन रिक्रिएट कराने और उसे अलवर ले जाने की जरूरत है. सुनाई के दौरान आरोपी के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए, जिसकी जानकारी खुद ही अदालत में दी.
पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी और आभूषण भी बरामद किए है. राहुल मीणा राजस्थान के अलवर जिले के कुंदरोली का रहने वाला है. यह पहले आईआरएस अधिकारी के आवास पर घरेलू सहायक के रूप में काम करता था. लेकिन बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. अभी तक के पूछताछ में यह पता चला है कि राहुल मीणा को पता था कि मृतक लड़कीं के माता-पिता सुबह वॉक पर जाते है. मृतका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, उसके माता-पिता ने सुबह उसे सुबह उठकर पढ़ाई करने को कहा. जिस समय आरोपी कमरे में पहुचा उस दौरान वह पढ़ाई कर रही थी. राहुल ने लड़कीं से रेप करने के लिए उसका गला दबाया, उसको काबू में करने की कोशिश की. लेकिन लड़कीं ने विरोध किया.
उसके बाद रखे लैप टॉप और किसी भारी चीज से लड़कीं पर हमला कर दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. उसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में राहुल मीणा 6:30 बजे कॉलोनी में आते और 6:39 बजे घर में घुसते हुए दिखाई दिया. करीब 7:20 बजे वह घर से निकल गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 15 टीमें बनाई और दिल्ली के अलावे राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी.आखिरकार आरोपी को द्वारका के एक ओयो होटल से गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, रामावतार जग्गी मर्डर केस में उम्रकैद की सजा पर लगी रोक
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…