देश

Alaya Apartment Collapse: लखनऊ के हजरतगंज में अलाया अपार्टमेंट गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Alaya Apartment Collapse: लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट बुधवार शाम को धराशायी हो गया. कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं. राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिल्डिंग गिरने का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य पर कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ मुख्यमंत्री योगी ने कई अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

3 शव बरामद हुए हैं- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

वजीर हसनगंज रोड पर बिल्डिंग गिरने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इमारत अचानक गिर गई, राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. SDRF, NDRF की टीम मौके पर मौजूद है. 3 शव बरामद हुए हैं. लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला उत्तर भारत, 5.8 तीव्रता के साथ 30 सेकेंड तक कांपी धरती, जोशीमठ में बढ़ी टेंशन!

मंडलायुक्त रोशन जैकब घटनास्थल पर मौजूद हैं. ऊपर के फ्लोर पर मौजूद लोगों को निकाला जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि मलबे में 80-90 के करीब लोग दबे हैं. ये इमारत जर्जर भी बताई जा रही थी.

कुछ स्थानीय लोगों का यहां तक दावा है कि करीब 50 परिवार यहां रह रहे थे, जिसमें 150 के करीब लोग हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि सपा के एक बड़े नेता का परिवार भी ऊपरी मंजिल पर रहती थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

55 seconds ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago