खेल

Rishabh Pant: लंबे समय के लिए मैदान से दूर पंत को ICC ने दी खुशखबरी, बेस्ट टेस्ट टीम में मिली जगह

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष 2022 के लिए T20I और ODI की टीमों की घोषणा करने के बाद टेस्ट टीम की घोषणा की है, जिसमें स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत एकमात्र भारतीय हैं. सड़क दुर्घटना से उबर रहे ऋषभ पंत ने पिछले साल 12 पारियों में 680 रन बनाए थे. जहां उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक भी लगाए. साथ ही इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने छह स्टंपिंग और 23 कैच भी लपके. इस टीम में बल्लेबाजों में, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबुस्चगने, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स और वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट शामिल हैं.

आईसीसी की टेस्ट टीम में किस देश के कितने खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाः उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस, नाथन लियोन
इंग्लैंडः जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन
भारतः ऋषभ पंत
वेस्टइंडीजः क्रैग ब्रेथवेट
पाकिस्तानः बाबर आजम
दक्षिण अफ्रीकाः कगिसो रबाडा

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma 100: हिटमैन इज बैक… न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, खत्म किया 3 साल का इंतजार

लंबे समय के लिए मैदान से दूर ऋषभ पंत

सड़क दुर्घटना से उबर रहे ऋषभ पंत के जड़ी हेल्थ अपडेट का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है. अब तक मिली जानकारी के पंत अब पहले से काफी बेहतर हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हर कोई फिर से मैदान पर उन्हें देखने के लिए बेताब है. इस बीच मैदान से बाहर रहने के बावजूद भी पंत के नाम का डंका क्रिकेट जगत में बज रहा है. आईसीसी ने उन्हें पिछले साल टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद  साल 2022 की अपनी बेस्ट टेस्ट टीम में शामिल किया है. बता दें ऋषभ पंत इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं जो आईसीसी के इस टीम में शामिल हैं.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2022 की पुरुषों की वनडे टीम की भी घोषणा की. जहां केवल दो भारतीय ने अपनी जगह बनाई. श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में शामिल हं. जबकि बाबर आज़म को टीम का कप्तान बनाया गया. अय्यर और सिराज दोनों 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में थे जबकि कप्तान के रूप में आजम प्रभावशाली थे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

48 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago