देश

UP By-Election: खतौली में वोटिंग से पहले जयंत चौधरी को झटका, RLD के कई नेता भाजपा में शामिल, भूपेंद्र चौधरी बोले-मौसम बड़ा सुहाना है

UP By-Election: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. लेकिन वोटिंग से महज कुछ दिन पहले ही आरएलडी और बीएसपी के कई नेताओं ने अपना पाला बदल लिया है. पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली सीट पर हो रहे उपचुनाव से पहले कई बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने से आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को झटका लगा है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में इन नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है. यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को मेरठ पहुंचे. जहां उनकी मौजूदगी में आरएलडी और बीएसपी के कई नेताओं ने भाजपा का दामना थामा है. आरएलडी के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के संजय जाटव सहित पार्टी के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए. इसके अलावा बीएसपी के कई क्षेत्रीय नेता भी बीजेपी में शामिल हुए.

मौसम बड़ा सुहाना है- भूपेंद्र

वहीं, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस बार मौसम बड़ा सुहाना है. साथ ही आजम खान के चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए आरोप के जवाब में कहा कि हार सुनिश्चित देखकर ऐसे आरोप लगा रहे हैं. वहीं पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह का वोट निरस्त कराने के सवाल पर कहा कि उनके ऊपर चोरी, लूट, हत्या जैसे अपराध नहीं हैं. जिस आरोप में उनकी सदस्यता गई है उस पर चर्चा होनी चाहिए.

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में मेरठ के आरएलडी जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह हैं. यशवीर बीते कई सालों से मेरठ मंडल अध्यक्ष और मेरठ कमिश्नरी के दायित्वल पर रहे हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष आरएलडी मेरठ और सहारनपुर मंडल के दायित्व पर रहे हैं. मौजूदा वक्त में रालोद और यूपी के संगठन मंत्री के दायित्व पर है.

वहीं, इसके अलावा गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से आरएलडी नेता और पूर्व विधायक सुदेश शर्मा भी भाजपा में शामिल हुए हैं. जबकि आरएलडी के कई सालों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव रहे भोपाल सिंह गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था.

ये भी पढ़ें : Mainpuri Bypoll: इटावा रेलवे के इंक्वायरी के माइक से लगे ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे, लोगों ने किया विरोध, कर्मचारी ने कहा- जबरन घुस आए थे कुछ लोग

बता दें कि खतौली सीट आरएलडी और सपा के गठबंधन में आरएलडी के खाते में गई है, और मदन भैया को जयंत चौधरी ने प्रत्याशी बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

8 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

8 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

22 minutes ago

दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द, 1 दिसंबर तक सरेंडर कर जेल जाने का आदेश

Anant Singh Bail Cancelled: बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव…

32 minutes ago

IRCTC Scam Case: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट में पेशी और IRCTC घोटाले पर कोर्ट के कड़े निर्देश

IRCTC scam case: IRCTC होटल घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी…

40 minutes ago

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

गुजरात के बनासकांठा जिले में शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही जबरदस्त उत्साह…

45 minutes ago