सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो)
UP By-election 2022: यूपी में आज एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है. उन्होंने कहा कि मैनपुरी में चुन-चुन कर अधिकारियों को लगाया गया है. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है.
ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि लोग कहते हैं और चर्चा भी होती है कि समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर गुंडई होती थी. वोट तक नहीं डालने दिया जाता था. पिछले चुनाव में डिंपल यादव को निर्विरोध कराया गया था. क्या गुंडई नहीं हुई थी. प्रत्याशी जो पर्चा भरे थें, उनका अपहरण करके जबरन पर्चा वापस कराया गया था. ये प्रमाण है ना, तो फिर क्यों चिल्ला रहे हैं.
भतीजे अखिलेश के बाद चाचा शिवपाल यादन ने कहा कि प्रशासन दबाव बना रहा है, सपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे है.
इससे पहले, सपा नेता रामगोपाल यादव ने भी भाजपा पर हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाया था कि अब चुनाव (UP By-election 2022) जनता और पुलिस प्रशासन के बीच हो रहा है. मैनपुरी में हेराफेरी की गई है. उन्होंने ने कहा कि पोलिंग पार्टियां बन गई तब उसमें 2000 कर्मचारियों को रिजर्व में कर दिया गया, क्योंकि उनके नाम के आगे यादव जुड़ा था. चुनाव आयोग के आदेश का उल्लंघन किया गया है.
ये भी पढ़ें : UP By-election 2022: मैनपुरी-रामपुर और खतौली में उपचुनाव लिए वोटिंग जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी. आज उसी सीट पर मतदान (UP By-election 2022) हो रहा है. मैनपुरी से भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…