देवघर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे ईस्टर्न रेलवे के जीएम अरुण अरोड़ा व अन्य
Indian Railways: रेलवे द्वारा पूर्व रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके तहत स्टेशनों पर दवा की दुकानों के साथ डायग्नोस्टिक सेंटर भी खोले जाएंगे. इसके लिए स्थानीय अस्पतालों से अनुबंध कर डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात किया जाएगा. देवघर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम अरुण अरोड़ा ने मीडिया से खास बातचीत में यह बात कही.
पूर्व रेलवे के जीएम ने बताया कि इस जोन में कई स्टेशन ऐसे हैं जहां कोई भी स्टॉल लेने नहीं आता है. स्टॉल खाली पड़े हैं, जिसके उपयोग के लिए नई मार्केटिंग नीति तैयार की गई है. इसके तहत फार्मेसी का प्रस्ताव आया. इससे रेलवे के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी फायदा होगा. सप्ताह के सभी दिनों में 24 घंटे यात्रियों सहित रेलकर्मियों को डॉक्टर, पैरामेडिकल और डायग्नोस्टिक सेवाएं फार्मेसी के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी. यात्रियों को गोल्डन ऑवर के दौरान मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलेगी. इससे रेलवे को तीन करोड़ का लाभ भी होगा. जीएम ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर से इस योजना की स्वीकृति दे दी है. इस साल इसे धरातल पर उतारा जाएगा.
ये भी पढ़े- WhatsApp लेकर आया वीडियो कॉलिंग से जुड़ा ये खास फीचर, जानिए क्या है इसमें नया
जीएम ने कहा कि प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे डॉक्टर व स्टाफ दवा दुकानों में रहेंगे. वहीं, छोटे स्टेशनों पर भी यह सुविधा बहाल की जाएगी. छोटे स्टेशनों पर नेट के जरिए यात्रियों को टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके तहत देर रात भी एप के माध्यम से यात्री के मोबाइल पर ऑनलाइन शुगर व मधुमेह की जांच की जाएगी, ताकि रिपोर्ट के आधार पर वे फार्मेसी में दवा ले सकें. भारतीय रेलवे में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब ईस्टर्न रेलवे यात्रियों के लिए इतनी अच्छी सर्विस लेकर आ रहा है.
यदि पूर्व रेलवे में यह सेवा सफल हो जाती है तो यह अन्य जोन सहित पूरे देश में रेलवे के लिए मॉडल बन जाएगी. जीएम ने यह भी कहा कि 2023 में पूर्व रेलवे में 13 हजार रेल कर्मचारियों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्रमोशन की सुविधाएं भी लेवल सात से लेवल नौ तक रखी जाएंगी. इस अवसर पर आसनसोल के डीआरएम परमानंद शर्मा, देवघर स्टेशन प्रबंधक विभूति कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…