देश

UP Bypolls: मैनपुरी, खतौली और रामपुर में साख की लड़ाई, उपचुनाव का जनादेश, 2024 का संदेश?

UP Bypolls: राजनीति के रण क्षेत्र में प्रचार के उफान पर रोक लग चुका है. दावों के शक्ल में उठता बयानों का अंत हो चुका है. अब गेद जनता के पाले में है, जनता को फैसला करना है कि किसे चुनना है और किसे संघर्ष का आदेश देना है. यूं तो यूपी की एक लोकसभा सीट और दो विधनसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. लेकिन केंद्र व राज्य की सत्ता में काबिज भाजपा (BJP) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन ने जिस तरह से चुनाव में है, संदेश और संकेत साफ कि दोनों के लिए उपचुनाव महज एक चुनाव नहीं, बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी है. इसे ऐसे समझिए, उपचुनाव का जनादेश 2024 की सियासत का आगाज लेकर आएगा.

विधासभा चुनाव के बाद ये पहला उपचुनाव (UP Bypolls) है, जिसमें भाजपा और सपा गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है. क्योंकि कांग्रेस और बसपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतरे हैं. उपचुनाव में सपा और भाजपा दोनों के सामने सबसे बड़ी परीक्षा है, क्योंकि उपचुनाव के नतीजे ही तय करेंगे कि मुलायम सिंह यादव के बाद साथ आए शिवपाल और अखिलेश की एकजुटता का क्या असर होगा. नतीजों से तय होगा कि अखिलेश यादव ने नेतृत्व में समाजवादी पार्टी अपने गढ़ को मजबूती के साथ बचा सकती है या नहीं.

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल से ज्यादा शिवपाल की चर्चा

मैनपुरी में चुनाव प्रचार (UP Bypolls) के दौरान डिंपल यादव से ज्यादा चर्चा शिवपाल सिंह यादव की थी. पहले अखिलेश यादव से दूरी को लेकर चर्चा में थे. अब अखिलेश यादव के साथ हैं, तब भी चर्चा में है. चर्चा इस बात की है कि चुनाव के बाद शिवपाल यादव की भूमिका क्या होगी.

ये भी पढ़ें : Mainpuri Bypolls: क्या मैनपुरी में सपा के लिए काम करेगा पुराना ‘फॉर्मूला’?

आसान नहीं है भाजपा की राह

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से खतैली विधानसभा तक भाजपा की राह आसान नहीं है. ना मैनपुरी में, ना रामपुर में, ना खतौली में. हालांकि तीनों ही क्षेत्रों को लेकर भाजपा का दावा यही है कि, आठ दिसंबर को तीनों सीटों पर भगवा ब्रिगेड की जीत का झंडा लहराएगा. अब उपचुनाव के नतीजों से ही तय होगा कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद रामपुर, आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव और गोला गोंकर्ण नाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा का विजय रथ रुकेगा या भगवा ब्रिग्रेड का विजय जारी रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

50 seconds ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

1 minute ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

37 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago