आस्था

Swastika Vastu Tips: जानें किस धातु का स्वास्तिक लगाने से किन समस्याओं का हो सकता है समाधान

Swastika Vastu Tips: हिंदू धर्म में कुछ निशान ऐसे हैं जिन्हें बहुत ही पवित्र माना जाता है. ऐसा ही एक निशान है स्वास्तिक का. जो कि हर शुभ काम में बनाया जाता है या किसी ना किसी रूप में लगाया जाता है.

वास्तु शास्त्र में भी मान्यता है कि अलग-अलग धातु के स्वास्तिक लगाने से अलग-अलग तरह की समस्याओं का समाधान होता है. आईए जानते हैं कि किस तरह के स्वास्तिक से किस तरह की समस्याओं का समाधान हो सकता है.

तांबे और अष्टधातु का स्वास्तिक (Copper and Ashtadhatu Swastik)

तांबे की गणना शुद्ध धातु के रूप में होती है. तांबे के लोटे, तांबे का जग और तांबे के बर्तनों का उपयोग पूजा पाठ में होता है. इसी तरह तांबे के स्वास्तिक को अत्यंत शुभ माना गया है. माना जाता है कि तांबे का स्वास्तिक घर के लिए मंगल दायक है. सभी धातु को मिलाकर बने अष्ट धातु से बनी चीजों का भी उपयोग शुभ माना जाता है.

अगर आप घर के मुख्य द्वार के दाहिने और बाएं दोनों तरफ अष्ट धातु से बने स्वास्तिक को लगाते हैं और द्वार के बीचो बीच अष्ट धातु का स्वास्तिक लगाते हैं तो आपके घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष हो वह स्वत ही दूर हो जाता है. स्वास्तिक के उपयोग से धन वृद्धि, रोग निवारण, घर में तनाव जैसी समस्याएं दूर होने लगती है.

पंच धातु से बना स्वास्तिक (Panchdhatu Swastik)

अगर आप पारिवारिक कलह, संतान से दुख और आर्थिक समस्याओं से घिरे हैं तो पंच धातु के स्वास्तिक को लेकर उसे विधि-विधान द्वारा उसकी पूजा करने के बाद घर की चौखट पर लगवा दें. इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और धीरे-धीरे इन समस्याओं से निकलने का हल आपको मिलता जाएगा.

इसे भी पढ़े: Vastu Tips: अगर घर की इस दिशा में रखा है भारी सामान तो होगा नुकसान,  दिशा के अनुसार जानें वास्तु के नियम

चांदी का स्वास्तिक (Silver Swastika)

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए चांदी में नवरत्न को लगवा कर एक सुंदर सा स्वास्तिक बनवा लें. इसके बाद इसे घर की पूर्व दिशा में लगा दें. ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहेगी.

इस तरह का स्वास्तिक दिलाएगा बीमारी से निजात

यदि आपके घर में परिवार का कोई सदस्य निरंतर बीमार रहता हो या घर के अधिकांश सदस्य किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हों तो इसका उपाय भी स्वास्तिक से निकाला जा सकता है. इसके लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर साढ़े 6 इंच का स्वास्तिक बनाकर लगवाना है.

व्यापार में वृद्धि के लिए स्वास्तिक

व्यापार को बढ़ाने में स्वास्तिक अत्यंत फलदायक है. स्वास्तिक को अपने कार्यस्थल पर किसी विद्वान ज्योतिषी से हल्दी द्वारा बनवाए. इससे व्यापार में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

Rohit Rai

Recent Posts

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

44 seconds ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

27 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

39 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

40 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

43 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

46 minutes ago