देश

UP Cabinet Expansion: यूपी में किसके सिर होगा मंत्री का ताज? आज इन नामों पर हो सकती है चर्चा, CM योगी दिल्ली में करेंगे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात

UP Cabinet Expansion News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली दौरे पर हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. वह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे. इसीलिए इस दौरे को कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल, राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा लंबे समय से चल रही है. इसलिए कहा जा रहा है कि, सीएम योगी के दिल्ली जाने पर इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है और नामों को लेकर मुहर भी लग सकती है. इसी के साथ ही यूपी के नए प्रभारी के नाम पर मंथन हो सकता है.

सूत्रों की माने तो दिल्ली में सीएम योगी गुरुवार को केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है. बता दें कि यूपी में करीब 6 महीने से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो रही है और इसका इंतजार किया जा रहा है. दूसरे जुलाई महीने में जबसे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने भाजपा का दामन थामा है, तभी से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है. इस बात को ओपी राजभर भी खुलेआम कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार में वह मंत्री बनेंगे. तो वहीं सीएम योगी के दिल्ली दौरे पर जाने के बार इस चर्चा को और भी बल मिल गया है. सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में 5 से 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिसमें ओपी राजभर के साथ ही दारा सिंह चौहान और आकाश सक्सेना के नाम को लेकर चर्चा जारी है. तो वहीं सीएम योगी दिल्ली दौरे पर किन-किन नेताओं से मुलाकात करेंगे इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें-मेनका के हस्तक्षेप के बाद BEO पर FIR, सुसाइड नोट में नाम लिखकर हेडमास्टर ने की थी आत्महत्या, 54 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने रखी ये 7 मांगें

नए प्रभारी की रेस में शामिल हैं कई नेता

मंत्रिमंडल विस्ताक के साथ ही यूपी के वर्तमान प्रभारी राधा मोहन सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए प्रभारी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. उनकी नियुक्ति नवंबर 2020 में की गई थी. प्रदेश के नए पार्टी प्रभारी के नाम पर मंथन जारी है. सूत्रों की मानें तो यूपी भाजपा प्रभारी की रेस में कई नाम शामिल हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री सहित पूर्व मंत्री और कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं. इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े समेत कई चेहरे हैं.

लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज

इसी के साथ ही भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए पार्टी हर लोकसभा सीट पर चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर सकती है, जो पार्टी के मैनेजमेंट को बूथ लेवल तक पहुंचा सके. पार्टी इनके नामों को लेकर भी जल्द ही घोषणा कर सकती है. सूत्रों की माने तो इसी महीने पार्टी इन नामों की घोषणा कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

2 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

3 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

5 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

40 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

49 minutes ago