यूटिलिटी

ChatGPT से भी आगे निकला Google का Gemini AI, इंसानों को देता है मात, जानें इसकी खासियतें

ChatGPT vs Google Gemini AI: आज का दौर AI का है, जिसके चलते लोगों का मुश्किल काम भी बेहद आसान हो रहा है. गूगल ने न्यूरल नेटवर्क जेमिनी लॉन्च किया है. यह न्यूरल नेटवर्क को इंसानी न्यूरॉन्स की तरह भी समझा जा सकता है. यह किसी मैसेज को एक से दूसरी जगह ले जाने पर काम करता है.इसका सबसे सटीक उदाहरण गूगल का ही सर्च इंजन है. जेमिनी एआई भी एक न्यूरल नेटवर्क की तरह काम करता है जो कि टेक्स्ट और कोड के बड़े डेटाबेस के लिए ट्रेन्ड होते हैं.

गूगल के इस प्लेटफॉर्म में किताबें, आर्टिकल्स, कोड्स व अन्य कई लिखित सामग्रियां शामिल हैं. जेमिनी एआई शब्द और वाक्यों के बीच पैटर्न और संबंध को सीखने में सक्षम है. इसलिए जेमिनी, भाषा का अनुवाद, टेक्स्ट लिखना, सवालों का जवाब अधिक विस्तार से देना और क्रिएटिव कंटेट तैयार करने के काम में सक्षम होता है. अब सवाल यह उठता है कि कई एआई प्लेटफॉर्म इसी तरह से काम करते हैं, तो फिर जैमिन सभी से अलग क्यों है.

यह भी पढ़ें-ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी एनिमल, यहां फ्री में देख सकते हैं फिल्में

गूगल का ये एआई कुछ मामलों में काफी खास है. इसकी वजह यह कि यह न केवल टेक्स्ट को समझता है बल्कि तस्वीरों, वीडियो और ऑडियो को भी समझता है. यह मैथ्य, फिजिक्स व अन्य जटिल विषयों की समझ रखता है और उन्हें हल करने में मदद करता है. यह प्रोग्रामिंग लैग्वैंज के लिए हाई क्वॉलिटी कोड जेनरेट कर सकता है. यह तस्वीर को इनपुट की तरह लेकर फोटो में मौजूद कंटेंट से जुड़े आईडिया भी आपको दे सकता है. अगर आप इसे वीडियो दिखाते हैं तो यह उसका कोड जेनरेट कर सकता है.

यह भी पढ़ें- Adani Group Share Hike: अमेरिका में हुई अडानी ग्रुप की जीत, भागने लगे कंपनी के शेयर, जानें वजह

गूगल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस एआई को फिलहाल दो ही सर्विसेज के लिए लॉन्च किया है. आप गूगल पिक्सल 8 और गूगल बार्ड में जेमिनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इसे धीरे-धीरे गूगल की अन्य सेवाओं के लिए भी रोलआउट किया जाएगा.इसे सर्च, ऐड, क्रोम और दूसरी सर्विसेज के साथ भी इंटिग्रेट किया जाएगा. जेमिनी के तीन वर्जन हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

8 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

20 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

25 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

31 minutes ago