देश

UP News: “सपा दलित विरोधी है, इसने गेस्ट हाउस कांड किया था”, सीएम का अखिलेश पर जुबानी वार, अंबेडकरनगर को दी बड़ी सौगात

CM Yogi Adityanath In Ambedkar Nagar: लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर को बड़ी सौगात दी है. गुरुवार यानी आज उन्होंने यहा पर 21 अरब 22 करोड़ लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर यूपी सीएम ने 5,925 करोड़ निवेश की 2 निजी औद्योगिक विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की. इससे बड़ी संख्या में युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार उपलब्ध होगा. किसी को नौकरी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इस मौके पर सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया और गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा,”जब संवेदनशील सरकार होती तो आपको बिना भेदभाव लाभ देती है,आज जो विकास कार्य हो रहे है वो पहले नही हो पाया,आपने जब डबल इंजन की सरकार बनाई तो असर साफ दिख रहा है.” सीएम आगे बोले.”अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्या सपा बसपा करवा पाती? सपा ने तो आपके जनपद का नाम भी हटा देना चाहते थे.” सीएम बोले, समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है, यही सपा है जिसने गेस्ट हाउस कांड किया था. भाजपा ने आज भगवान के भक्तों को आवास दिया है और भगवान का दर्शन भी करवा दिया है.

ये भी पढ़ें-“ज्ञानेश कुमार और बलविंदर संधू नए चुनाव आयुक्त…”- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा दावा

आप देख रहे हैं बदलता भारत

मुख्यमंत्री ने कहा, “अच्छी सरकार सुरक्षा समृद्धि और लोककल्याण का कार्य करती है. आपने पिछले दस वर्ष में बदलते भारत को देखा है. पहले देश मे पहचान का संकट था, दुनिया मे सम्मान नही था,आतंकवाद,नक्सलवाद की चपेट में था.” सीएम ने आगे कहा, “आज दस वर्षों में सुरक्षा सम्मान और आजीविका की सुरक्षा हो रही है और अयोध्या में आस्था का सम्मान हो रहा है.”

बिना भेदभाव के दिया हर वर्ग को लाभ

सीएम योगी ने पहले की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा, बीजेपी सरकार में योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रहा है. सपा सरकार के कार्यकाल में नियुक्ति की क्या स्थिति थी. पूरा परिवार वसूली में लग जाता था. इस मौके पर सीएम ने मासूम बच्चों का अन्नप्राशन कराया और बच्चों को दुलार करते दिखाई दिए. सभा स्थल पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था थी. आयुक्त गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार ने लोगों के बैठने और वाहनों की पार्किंग आदि की तैयारी का निरीक्षण पहले ही कर लिया था. बता दें, मुख्यमंत्री योगी ने जिले को 4,977 विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago