देश

जिन हिंदुओं के पास जरूरी दस्तावेज नहीं उनको नागरिकता मिलेगी या नहीं…जानें इस पर अमित शाह ने क्या कहा?

Amit Shah on CAA Rules: नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए पूरे देश में लागू हो गया है. इस कानून से जुड़े प्रावधानों को भेदभाव पूर्ण बताकर सीएम ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपने-अपने राज्यों में लागू नहीं करने की बात कह चुके हैं. वहीं असम में 16 संगठन इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह अलग-अलग मंचों से यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यह कानून नागरिकता देने का है न कि नागरिकता छीनने का. इसको लेकर उन्होंने गुरुवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू में उन्होंने दस्तावेजों से जुड़े नियमों को लेकर स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे प्रवासियों के लिए नियम बनाने जा रही है जिनके पास कागज नहीं हैं.

गृहमंत्री शाह ने गुरुवार को कहा कि सीएए में ऐसे गैर मुस्लिम प्रवासियों के लिए कोई प्रावधान नहीं हैं जिनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं. फिलहाल सीएए के तहत भारत की नागरिकता पाने के लिए 2 दस्तावेज जरूरी है. ये दस्तावेज यह साबित करेंगे कि नागरिकता लेने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति पात्र देशों से ही आया है. वहीं दूसरा दस्तावेज यह साबित करता हो कि नागरिकता लेने वाला व्यक्ति 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आया हो. सीएए के प्रावधानों के अनुसार अब भारत की नागरिकता की अवधि को 11 साल से घटाकर 5 साल कर दिया गया है.

ये भी पढ़ेंः चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर अधीर रंजन से उठाए सवाल, कहा- सरकार ने जल्दबाजी में पूरी की प्रक्रिया

मुसलमानों को भी नागरिकता लेने का अधिकार

शाह ने आगे बताया कि सरकार जल्द ही ऐसे विकल्प की तलाश भी कर रही है जिनके पास नागरिकता के लिए यह जरूरी कागजात भी नहीं हैं. उन्होंने बताया कि जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं उनके लिए हम रास्ता तलाश खोजेंगे. शाह ने आगे कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों और समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता लेने की अनुमति देता है. ऐसे में मुसलमानों को भी नागरिकता के लिए आवेदन करने का अधिकार है.

ये भी पढ़ेंः ‘मंत्री नहीं होता तो टुकड़ों में फाड़ देता…’ तमिलनाडु के मंत्री का पीएम मोदी पर विवादित बयान, Video वायरल

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

9 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

24 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

29 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

30 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

41 minutes ago