देश

UP Crime: संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव के किए कई टुकड़े, ट्रॉली बैग में लाश को रखकर फेंका, एक गलती से पकड़ा गया

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक भयावह घटना सामने आ रही है. यहां एक कलयुगी बेटे ने पहले अपने बुजुर्ग पिता की हत्या की. इससे भी उसका जी नहीं भरा तो उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करके सूटकेस में भर दिए और किसी तरह शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन तभी मामला खुल गया और हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

जानकारी सामने आ रही है कि गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सूरज कुंड कॉलोनी में सम्पत्ति विवाद के चलते 30 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता ने 62 वर्षीय पिता मुरली धर गुप्ता की ही निर्मम हत्या कर दी. इस पूरे मामले में आरोपी के भाई प्रशांत गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोपी के भाई ने ही इस घटना का खुलासा पुलिस के सामने किया है और बताया कि उसके पिता मुरलीधर की पत्नी का कोविड के दौरान निधन हो गया था. पिता ग्राउंड फ्लोर पर ही जनरल स्टोर चलाते थे और अपने घर की पहली मंजिल पर रहते थे. वह पिता द्वारा किए गए सम्पत्ति के बटवारे से नाखुश था और हमेशा ही इस बात का विरोध करता रहता था.

कल देर रात संतोष ने उस वक्त उन पर हमला किया, जब वह घर में अकेले थे. मुरली के दूसरे बेटे प्रशांत गुप्ता ने बताया कि वह उस रात एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात घर पहुंचा तो वहां खून के धब्बे देखे. इसके बाद उसे शक हुआ तो उसने कमरा चेक किया तो उसके होश उड़ गए. आस-पास देखा तो घर के पीछे बने नाले के पास ही बोरी में भरकर पिता के शव के टुकड़ों को रखा हुआ था. संतोष में सिर को धड़ से अलग कर दिया था और बोरे में भरकर सूटकेस में डाल दिया था. चूंकि नाला सूखा था, इसलिए वह इस बात का इंतजार कर रहा था कि कब उसे मौका मिले और वह सूटकेस को कहीं फेंक कर आए. 

ये भी पढ़ें- UP News: किसानों के लिए सीएम योगी ने खोला खुशियों का पिटारा, अब बढ़ जाएगा व्यापार, युवाओं को मिलेगा रोजगार

चूंकि उस वक्त घर में संतोष के सिवा और कोई नहीं था. इसलिए शक उसी पर गया और उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी. वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मीडिया को जानकारी दी कि संतोष उर्फ प्रिंस पर ने अपने पिता की हत्या की है. इसका मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है और बताया है कि उसने सम्पत्ति के विवाद के चलते पहले पिता की गला घोटकर हत्या की और इसके बाद सिर को धड़ से अलग कर शव सूटकेस में रख दिए. बता दें कि मामला दिन-चार दिन पुराना है लेकिन खुलासा कल हुआ है. 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

49 minutes ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

1 hour ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

2 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

2 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

2 hours ago