देश

“चाट कर बताओ ये पेशाब नहीं है,” लखनऊ में दलित व्यक्ति से ज़मीन पर गिरा पानी चटवाया, आरोपी गिरफ्तार

दिवाली के दिन लखनऊ के बाहरी इलाके में एक मंदिर के पास एक बुज़ुर्ग दलित व्यक्ति को पेशाब करने के आरोप में ज़मीन पर गिरे पानी को चाटने के लिए मजबूर किया गया. मामले में 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 60 वर्षीय दलित व्यक्ति रामपाल रावत के पोते ने दावा किया है कि उसके दादा को सांस लेने में तकलीफ़ है और खांसते हुए गलती से पेशाब हो गया था.

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार (20 अक्टूबर) शाम लगभग 7 बजे हुई. आरोपी ने दावा किया है कि दलित व्यक्ति को बस ज़मीन छूने के लिए मजबूर किया गया था. इस घटना के बाद राजनीतिक घमासान छिड़ गया और विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा.

क्या है पूरा मामला?

शिकायत में रामपाल रावत ने कहा, “कल शाम, मैं लखनऊ के काकोरी इलाके में शीतला माता मंदिर में पानी पी रहा था, तभी स्वामी कांत ने मुझ पर पेशाब करने का आरोप लगाया. मैंने कहा कि मैंने पेशाब नहीं किया है और वहां पानी गिर गया है. लेकिन वह (पम्मू) नहीं माना और मुझे जातिवादी गालियां दीं.” शिकायतकर्ता ने मंगलवार को पुलिस को बताया, “उसने मुझे धमकाया और मुझे उसे चाटने पर मजबूर किया.”

संपर्क करने पर रामपाल रावत के पोते मुकेश कुमार ने मीडिया को बताया, “मेरे दादाजी को सांस लेने में तकलीफ़ है. अगर उन्होंने बताई गई दवाइयां नहीं लीं, तो शायद उनकी जान नहीं बच पाएगी. कल शाम उन्हें खांसी आने लगी और गलती से पेशाब हो गया. इसके बाद पम्मू वहां आया और मेरे दादाजी को जातिसूचक शब्द कहने लगा.”

रामपाल ने डर से घबराकर ज़मीन चाट लिया

मुकेश कुमार ने कहा कि उनके दादाजी डर गए और जब उन्हें चाटने के लिए कहा गया, तो उन्होंने उसे चाट लिया. इसके बाद आरोपियों ने रामपाल से उस जगह को धोने के लिए कहा. मुकेश ने कहा कि मेरे दादाजी ने रात में हुई घटना के बारे में किसी को नहीं बताया. उन्होंने आज घटना के बारे में बताया. इसके बाद हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पोते ने यह भी बताया कि मुख्य मंदिर उस जगह से कम से कम 40 मीटर की दूरी पर था जहां उनके दादा ने गलती से पेशाब कर दिया था.

जब पूछा गया कि क्या दलित व्यक्ति को सचमुच पेशाब चाटने के लिए मजबूर किया गया था, तो एक पुलिस सूत्र ने पीटीआई को बताया, “यह जांच का विषय है. सूत्र ने कहा, “पीड़ित कह रहा है कि उसे ज़मीन चाटने के लिए मजबूर किया गया था, जबकि आरोपी कह रहा था कि उसे ज़मीन चाटने के लिए नहीं, बल्कि छूने के लिए मजबूर किया गया था. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.”


ये भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इस्लाम ने सनातन धर्म को पहुंचाया नुकसान, राम मंदिर RSS की तपस्या का फल


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

37 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

44 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

51 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago