Urdu Conclave 2026

गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इस्लाम ने सनातन धर्म को पहुंचाया नुकसान, राम मंदिर RSS की तपस्या का फल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में RSS कार्यक्रम में कहा कि राजनीतिक इस्लाम को इतिहास में नजरअंदाज किया गया है, जबकि यह सनातन धर्म पर बड़ा हमला रहा है.

Yogi Adityanath

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इतिहास में ‘राजनीतिक इस्लाम’ को नजरअंदाज किया गया है, जबकि इसने सनातन धर्म को गहरा नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने (CM Yogi) कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह, महाराणा प्रताप और महाराणा सांगा जैसे योद्धाओं ने राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ संघर्ष किया था.

आरएसएस के शताब्दी वर्ष में योगी का बयान

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “विचार-परिवार कुटुंब स्नेह मिलन” और “दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव” के तहत आयोजित किया गया था. सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश में ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेशवाद पर तो चर्चा होती है लेकिन राजनीतिक इस्लाम के खतरे को नजरअंदाज किया जाता है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने दी गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं

सीएम योगी ने क्या कहा?

इसी कड़ी में उन्होंने (CM Yogi) कहा,

“हमारे पूर्वजों ने सिर्फ अंग्रेजों और फ्रांसीसियों से नहीं, बल्कि राजनीतिक इस्लाम से भी लड़ाई लड़ी. वीर शिवाजी और महाराणा प्रताप इसका प्रमाण हैं. RSS ने राम मंदिर निर्माण में जो भूमिका निभाई, वह असंभव को संभव बनाने जैसा है.”

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन ने राम मंदिर पर सवाल उठाए, लेकिन संघ के स्वयंसेवकों ने लाठी-गोली सहकर भी मंदिर निर्माण का संकल्प नहीं छोड़ा.

ये भी पढ़ें-तेजस्वी यादव का दावा, बिहार में बदलाव की लहर, संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को मिलेगा न्याय

‘राजनीतिक इस्लाम आज भी सक्रिय’

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि राजनीतिक इस्लाम आज भी अलग-अलग रूपों में सक्रिय है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई है. सीएम योगी कि माने तो इन उत्पादों से होने वाली कमाई का इस्तेमाल धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद में किया जा रहा था.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read