कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र (PM Modi) की तारीफ करते हुए कहा कि वो देश के हीरो हैं. मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कण-कण राष्ट्र को समर्पित है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा,
नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिनका कण-कण राष्ट्र को समर्पित है. उनका अपना कुछ नहीं है, उनका कुछ भी निजी नहीं है, जो कुछ है वो इस देश का है. इसलिए वो देश के हीरो है.
वहीं बिहार चुनाव में महागठबंधन के अंदर खींचतान की वजह से शुरु हुई फ्रेंडली फाइट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस और राजद का गठबंधन टूट चुका है, उसमें पलीता लग चुका है. कोई भी लड़ाई फ्रेंडली नहीं होती, और जहां फ्रेंडली होती है, वहां लड़ाई नहीं होती. राहुल गांधी का यह ‘फ्रेंडली फाइट’ वाला फॉर्मूला पूरी तरह फेल साबित हुआ है.
कल्कि धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि इसी ‘फ्रेंडली फाइट’ के चक्कर में कांग्रेस एक–एक कर राज्यों से मिटती चली गई. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस खत्म हुई, बिहार में खत्म हुई, ओडिशा में खत्म हुई और दिल्ली में भी कांग्रेस का नामोनिशान नहीं बचा. राहुल गांधी के इस ‘फ्रेंडली फाइट’ वाले कॉन्सेप्ट ने कांग्रेस को हर राज्य में कमजोर कर दिया है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साफ कहा कि बिहार में गठबंधन अब केवल नाम भर का रह गया है. उनके मुताबिक, ”असलियत यह है कि बिहार में गठबंधन टूट चुका है.”
ये भी पढ़ें: Bihar election 2025: फ्लाइंग स्क्वॉड और सी-विजिल ऐप से चुनाव व्यवस्था दुरुस्त, आचार संहिता उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…