देश

IPS Transfer: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, चंद्रकांत मीणा को बनाया गया वाराणसी पुलिस उपायुक्त

Lucknow:  उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले भी कर दिए. डीजीपी मुख्यालय ने तबादले की सूची जारी कर दी है. पुलिस विभाग में जल्द ही अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला हो सकता है.

इन आइपीएस अफसरों का हुआ है तबादला

-पूनम श्रीवास्तव को आइजी/डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से आइजी, पीटीएस मेरठ भेजा गया है.
-बाबूराम को डीआइजी, अपराध अनुसंधान विभाग लखनऊ से डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई है.
-नित्यानन्द राय एसपी, अभिसूचना मुख्यालय को एसपी (विधि प्रकोष्ठ) डीजीपी मुख्यालय में तैनात क‍िया गया है.
-मु.नेजाम हसन एसपी, रूल्स एंड मैनुअल को एसपी, पीटीएस मेरठ बनाया गया है.
-चन्द्रकान्त मीना एएसपी बरेली को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है.
-सूरज कुमार राय एएसपी, ग्रामीण सहारनपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट बनाया गया है.

पढ़ें ये भी- UP News: बसपा के पूर्व विधायक को एक महीने की जेल, 100 रुपए का लगा जुर्माना, जानिए क्या है मामला

-अभिषेक भारती एएसपी, ग्रामीण गाजीपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है.
-मृगांक शेखर पाठक सहायक पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है.
-शक्ति मोहन अवस्थी सहायक पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बनाकर नवीन तैनाती दी गई है.
-सागर जैन एएसपी मुरादाबाद को एएसपी ग्रामीण सहारनपुर बनाकर भेजा गया है.
-सत्यनारायण प्रजापति सहायक पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट को एएसपी मुजफ्फरनगर बनाकर भेजा गया है.
-विवेक चन्द्र यादव एएसपी मेरठ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है.
-प्रीति यादव एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नवीन तैनाती दी गई है.
-सरावानन टी सहायक पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है.
-शशांक सिंह – सहायक पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट में नवीन तैनाती म‍िली है.

वाराणसी कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बने चंद्रकांत मीणा

बरेली में एसपी/सीओ तृतीय की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस चंद्रकांत मीना को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुछ दिनों पहले ही उन्हें एसपी रैंक हासिल हुई थी. कम समय के कार्यकाल में चंद्रकांत मीना ने भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है. उनके नेतृत्व में एलायंस बिल्डर के विरुद्ध कार्रवाई हुई. एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद 35.11 करोड़ की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की गई. गो तस्करों पर शिकंजा भी कसा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

3 minutes ago

टाटा विवाद में पारसी समाज की एंट्री; पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लगाई गुहार, कहा- बचाएं टाटा की विरासत

पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

4 minutes ago

दिल्ली के स्कूल में दर्दनाक हादसा: 12वीं की छात्रा ने कैंपस में लगाई आग, मौके पर हुई मौत

Delhi School Incident: दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में 12वीं…

7 minutes ago

CJP नेता सौरभ दास से SEM ने मांगा दिल्ली निवास प्रमाण पत्र

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दिल्ली निवास का…

8 minutes ago

भयानक प्लेन क्रैश! चार पायलटों की मौत, पतंग की तरह भिड़े विमान; सामने आया वीडियो

Philippines Plane Crash: फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य…

14 minutes ago

त्रिपुरा के आदिवासी युवक से बदसलूकी का आरोप, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर इन्फ्लुएंसर को भेजा

Tripura tribal youth case: दिल्ली में त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार…

25 minutes ago