मुलायम सिंह का नन्हा फैन पहुंचा सैफई
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है. मुलायम सिंह की शख्सियत ही ऐसी थी कि बच्चे,बूढ़े और नौजवान सभी उनसे जुड़े हुए थे. आपको अगर यकीन ना हो तो जान लीजिए.
उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले के सैफई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां सपा नेता मुलायम सिंह यादव का छोटा फैन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने 525 किमी का सफर अकेले ही तय कर सैफई पहुंचा.
जब ये बालक सैफई पहुंचा तो अखिलेश यादव ने बच्चे को गोद में बैठा लिया और उससे पूछा कि आप पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर राजनीति? बच्चे ने जवाब दिया कि साहब हम पढ़ाई करना चाहते हैं, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आप पढ़ाई करिए उसका सारा खर्च हम उठाएंगे.
मुलायम सिंह यादव के निधन से महाराजगंज के थाना बसंतपुर के निवजी मल्हनी फलवरिया जिले का 14 साल का बच्चा नवरतन लाल सदमे में है. वह घर वालों को बगैर बताए ही 525 किमी दूर सैफई की तरफ निकल पड़ा. जब बच्चा इटावा स्टेशन पहुंचा तो यात्री से उसने सैफई का रास्ता पूछा.
उसने लोगों से स्व. मुलायम सिंह यादव के घर जाने के लिये कहा. जिस पर लोगों ने बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने जनपद महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह से फोन पर पर बात की और बच्चे को अपने पास लाने के लिए बोला.
इस दौरान बच्चे ने नेताजी की फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान वह भावुक हो गया. अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहकर बच्चे को खाना खिलवाया और फिर उसे पूर्व विधायक के साथ वापस घर के लिए रवाना कर दिया.
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…