देश

यूपी सरकार का फरमान, नहीं बढ़ेगी आईटीआई की फीस

UP News: उत्तर प्रदेश में कामगारों को कुशल और प्रशिक्षित करने वाले पाठ्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बेहद ही सक्रिय एवं जागरूक नज़र आ रही है.

यूं तो भारत के पास सबसे अधिक युवा शक्ति है लेकिन स्किल्ड लोगों की कमी के चलते इस युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग ना हो पाने की वजह से देश का जितनी तीव्र गति से विकास होना चाहिए उतना नहीं हो पा रहा.

आबादी के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) देश का सबसे बड़ा प्रदेश है ऐसे में सबसे अधिक अकुशल श्रमिक भी उत्तर प्रदेश में ही हैं. यूपी सरकार (Up Government) जहां एक त्रिलियन एकोनॉमी (One Trillion Economy) के लिए काम करना चाहती है वहीं बीच रास्ते अकुशल श्रमिक बाधा बनते दिख रहे हैं.

ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ऐसे में श्रमिकों को कुशल बनाने के दिशा में रियायत दे रही है. उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल (Kapil Deo Agarwal) ने बताया है कि अभिभावकों एवं युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान शैक्षिणक सत्र 2023-24 में भी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ( Private ITI Institutions) में फीस वृद्धि नही किये जाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों से अधिकांशत: अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाने के कारण हो रही परेशानियां के दृष्टिगत वर्ष 2018 के लिए निर्धारित निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए मानक शुल्क को यथास्थिति रखा गया था. वर्तमान सत्र में भी वर्ष 2018 मे निर्धारित निजी आईटीआई की फीस को ही जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि इस सम्बन्ध में विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) की ओर से आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है. उन्होंने शासनादेश में निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. लखनऊ को आगामी सत्र 2024-25 के लिए फीस नियतन का प्रस्ताव ससमय माह अप्रैल, 2024 तक उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है.

Divyendu Rai

Recent Posts

क्या DJ के तेज शोर से जा सकती है जान? जानिए सेहत पर कितना खतरनाक है यह धमाका

शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…

52 seconds ago

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…

40 minutes ago

8 राज्यों में 26 बच्चों का सौदा! रायपुर के गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार; कैसे होता था काम?

Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…

47 minutes ago

मांगलिक काम करते-करते पंडित को ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत?

रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…

54 minutes ago

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! सुल्तानपुर में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या, चचेरे भाई-भतीजे पर आरोप

Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…

58 minutes ago