दुनिया

“चन्द्रमा ने अपनी बहन धरती की राखी का मान रखा”, ग्रीस में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर बोले PM मोदी

PM Modi Greece Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथेंस संगीतविद्यालय में प्रवासी भारतीयों का अभिवादन किया. इसके बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस के एथेंस में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित किया. अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने सावन के पवित्र महीने में भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता की बात करते हुए कहा कि “यह सावन महीना है. एक प्रकार से भगवान शिव जी का महीना है. इस पवित्र महीने में देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की है. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर डार्क जोन में उतरने वाला पहला देश बन गया है.”

पीएम ने कहा कि “हमारे यहां तो वैसे भी चन्द्रमा को मामा कहा जाता है. हमारी धरती माता ने रक्षा बंधन के तौर पर धरती से चन्द्रमा की और चंद्रयान भेजा और चन्द्रमा ने भी अपनी बहन धरती की राखी का मान रखा. जब जश्न का माहौल होता है, उत्सव का माहौल होता है, तो मन करता है कि जल्दी से जल्दी अपने परिवार के लोगों के बीच पहुंच जाएं. मैं अपने परिवारजनों के बीच आ गया हूं”

भारत आपके दिल में धड़कता है

पीएम मोदी ने कहा कि “(चांद पर) तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है. दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं. पूरा सोशल मीडिया बधाई संदेशों से भरा पड़ा है. जब उपलब्धि इतनी बड़ी हो तो उसका उत्साह लगातार बना रहता है. आपके चेहरे भी बता रहे हैं कि आप दुनिया में कहीं भी हों, भारत आपके दिल में धड़कता है. चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर मैं एक बार फिर सभी को बधाई देता हूं.”

140 करोड़ भारतवासी इस सम्मान के हकदार

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “आपने देखा कि ग्रीस सरकार ने मुझे ग्रीस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया. आप सभी इस सम्मान के हकदार हैं, 140 करोड़ भारतवासी इस सम्मान के हकदार हैं. मैं यह सम्मान मां भारती की सभी संतानों को समर्पित करता हूं. आज मैं ग्रीस के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. अभी जब यहां जंगलों में आग लगी तो बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई थी इस घटना में ग्रीस के कई लोगों की मौत हो गई। संकट की इस घड़ी में भारत ग्रीस के लोगों के साथ खड़ा है.”

ग्रीस-भारत के संबंध सदियों से

ग्रीस-भारत के संबंध को लेकर पीएम ने कहा कि “ग्रीस-भारत के संबंध सदियों से हैं. ये रिश्ते हैं सभ्यता के और संस्कृति के हैं. हम दोनों ने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है, एक-दूसरे को बहुत कुछ सिखाया भी है.”

वहीं उन्होंने आगे कहा कि “आपने देखा कि कैसे कोरोना के दौरान भारतीय दवाओं ने सप्लाई चेन जारी रखी, रुकावटे नहीं आने दी. मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान बचाई। कोरोना काल में गुरुद्वारों में लंगर लगे, मंदिरों में भंडारे लगे. सिख युवाओं ने इंसानियत की मिसाल पेश की. एक राष्ट्र के रूप में, एक समाज के रूप में भारत द्वारा किया गया कार्य ही हमारे संस्कार हैं.”

कुछ ही दिन बाद भारत में G20 शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी ने कहा कि “आज दुनिया एक नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है. अपनी बढ़ती क्षमता के साथ दुनिया के सामने भारत की भूमिका भी तेजी से बदल रही है. अब से कुछ ही दिन बाद भारत में G20 शिखर सम्मेलन होने वाला है. जी20 अध्यक्ष के तौर पर भारत द्वारा तय की गई थीम में विश्व बंधुत्व की भावना नजर आती है. थीम है. ‘वसुधैव कुटुंबकम’ – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य.आज भारत उस पैमाने पर काम कर रहा है जो 10 साल पहले अकल्पनीय लगता था.”

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की सराहना

पीएम मोदी ने कहा कि “आज IMF हो या वर्ल्ड बैंक हो..सभी भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की सराहना करते नहीं थकते। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करने की होड़ में हैं। आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है और हर बड़े विशेषज्ञ का कहना है कि अगले कुछ वर्षों में यह शीर्ष तीन में होगा. जब अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है, तो देश तेजी से गरीबी से बाहर निकलता है. भारत में सिर्फ 5 साल में ही 13.5 करोड़ नागरिक गरीबी से ऊपर आ गए हैं.”

इसे भी पढ़ें: VIDEO: तेज प्रताप यादव को आया अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता पर गुस्सा, गला दबाते हुए दिया धक्का

एथेंस में सामुदायिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासी के सदस्यों से हाथ मिलाया.

Rohit Rai

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

24 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

52 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

58 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago