देश

UP: इंसानियत शर्मसार, छात्र को अगवा कर जमकर पीटा…चेहरे पर किया पेशाब, पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीप आरोप

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक छात्र के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गईं. छात्र को पहले तो अगवा किया गया और फिर सुनसान जगह ले जाकर जमकर मारपीट की गई. जब इससे भी दंबग लड़कों का मन नहीं भरा तो इंसानियत की सभी हदें पार दी गईं. उन्होंने छात्र के चेहरे पर पेशाब कर दिया. इतना ही नहीं जब दबंग लोगों ने उस छात्र के साथ मारपीट कर ली. इसके बाद उस पर पेशाब करने का वीडियो भी बना लिया और फिर उस वीडियो को वायरल कर दिया.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छात्र काफी डिप्रेशन में बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. वहीं उन्हीं में से कोई एक शख्स छात्र के मुंह पर पेशाब करते हुए धमकी दे रहा है.

छात्र के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

यह घटना मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन की है. आरोपी छात्र को अगवा करने के बाद यहीं पर लेकर आए थे. बता दें कि यह घटना 13 नवंबर की है. इतने दिनों के बाद भी उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया. जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. वहीं पीड़ित छात्र के पिता ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस 13 दिनों से इस मामले को दबाने की कोशिश में लगी हुई है. जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को होश आया. इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

पिता का कहना है कि घटना के काफी समय बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. लेकिन अभी भी अपहरण के बजाय केवल हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

घटना के बाद सदमे में हैं मेरा बेटा

पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपियों ने मेरे बेटे के चेहरे पर पेशाब किया है. उसे वह पहले सुनसान जगह पर ले गए. वह अपने रिश्तेदार के घर मिठाई देने जा रहा था. इस दौरान ही उसे अगवा कर लिया गया. घटना के बाद से मेरा लड़का सदमे में हैं. उन्होंने बताया कि चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इनमें अवि शर्मा, आशीष मलिक, राजन, मोहित ठाकुर के नाम शामिल हैं. पीड़ित के पिता ने बताया कि सभी आरोपी पहले से जेल होकर आ चुके हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

58 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

58 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago