देश

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date: यूपी में निकाय चुनाव का ऐलान, 4 और 11 मई को होगी वोटिंग, 13 मई को आयेंगे नतीजे

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date: यूपी चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. 4 और 11 मई को यूपी में दो दिन निकाय चुनाव होने हैं. चुनाव के नतीजों की घोषणा 13 मई को होगी. चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में कुल 14,684 पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे. इनमें जहां 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे वहीं बाकी पदों पर बैलट पेपर से चुनाव होगा. प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. चुनाव आयोग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि पहले चरण में जहां 9 मंडलों में वोटिंग होगी वहीं दूसरे चरण में भी 9 मंडलों में वोटिंग होगी.

पहले और दूसरे चरण में इन मंडलों में वोटिंग

पहले चरण में आगरा, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, देवीपाटन, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी मंडलों में वोटिंग होगी. वहीं दूसरे चरण में चित्रकूट, मेरठ, बस्ती, मिर्जापुर, आजमगढ़, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या मंडल में वोटिंग होनी है.

यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण के लिए जहां 10 अप्रैल तो दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी. चुनाव आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों को भरने और जमा करने की तारीख 11 अप्रैल से 17 अप्रैल रखी है तो दूसरे चरण के चुनाव के लिए यह तारीख 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: राजा भैया का पत्नी भानवी से होगा तलाक? कोर्ट में पहुंचा विवाद, सुनवाई कल

पहले चरण के चुनाव में ये जिले शामिल

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव हरदोई, लखनऊ, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन,गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर जिलों में चुनाव कराए जाएंगे.

इन जिलों में होगा दूसरे चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में हाथरस, बागपत, कानपुर देहात, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुरबुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, इटावा, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, मेरठ, हापुड़, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कन्नौज और औरैया जिलों में चुनाव कराए जाएंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

2 hours ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

9 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

9 hours ago