हाथरस में दुल्हन ने शादी में चलाई गोलियां
Hathras: शादियों में हर्ष फायरिंग से आए दिन कोई न कोई हादसा होते रहता है, बावजूद इसके यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इधर यूपी के हाथरस में हर्ष फायरिंग का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसे देखकर हर कोई दातों तले उंगली दबा रहा है. बताया जा रहा है कि दुल्हन के हर्ष फायरिंग का यह वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में स्टेज पर शादी के जोड़े में बैठी हुई दुल्हन को किसी शख्स ने पिस्टल दे दी है जिसके बाद दुल्हन ने हाथ में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ कई गोलियां आसमान की तरफ दाग दी. वीडियो में दिख रहा है कि हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के साथ में बैठा दूल्हा गोलियों की आवाज से सहम सा गया है.
अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दबंग दुल्हन ने हाथ में रिवाल्वर लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग की. दुल्हन के अंदाज की सभी लोग चर्चा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से सामने आए इस वीडियो में दुल्हन ने हवा में उपर की तरफ लगातार चार फायर किए. जिसके बाद दुल्हन ने पिस्टल स्टेज पर अपने पास ही खड़े एक शख्स को दे दी. हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर का यह वीडियो एक गेस्ट हाउस में हुए शादी समारोह का बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: UP Politics: राजा भैया का पत्नी भानवी से होगा तलाक? कोर्ट में पहुंचा विवाद, सुनवाई कल
पुलिस कर रही है मामले की जांच
यह शादी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के गेस्ट हाउस में बीते शुक्रवार को ही हुई थी. शादी में वरमाला के बाद स्टेज पर बैठे-बैठे ही दुल्हन ने हाथ में रिवाल्वर लेकर हर्ष फायरिंग की. मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी गिरीश चंद गौतम का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. इसके बाद जो तथ्य निकल कर सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं इलाके में भी दुल्हन के इस अदाज की चर्चा है.
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…