होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
Rinku Singh
Rinku Singh Profile: क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट T20 सही मायनों में बल्लेबाजों का ही खेल है. क्योंकि यहां कब बल्लेबाज खेल पलट दे ये कहा नहीं जा सकता. IPL 2023 के 13वे मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ. या यूं कह लीजिए टी20 मैच के इतिहास में शायद ही इतनी खतरनाक जीत किसी टीम ने दर्ज की हो. अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच खेला गया. पूरे 40 ओवर के इस खेल का क्रिकेट फैंस ने खूब लुत्फ उठाया. मगर कोलकाता की पारी के 20वें ओवर में जो हुआ उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
आखिरी ओवर में कोलकाता को 29 रनों की जरूरत थी. यहां से गुजरात का जीतना लगभग तय था. लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, ये तो आपने सुना ही होगा. 20वें पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी. इसके बाद इस खिलाड़ी ने यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: रिंकू सिंह की आंधी में उड़ा गुजरात, 5 गेंदों पर पांच सिक्सर जड़ कोलकाता को दिलाई धमाकेदार जीत
6…6…6…6…6…, 13 सेंकड में चैंपियन टीम के जबड़े से छीन ली जीत
सबसे यादगार फिनिश में से एक, कोलकाता नाइट राइडर्स की इस जीत ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इससे पहले कोई भी आईपीएल टीम अंतिम ओवर में 23 रन से अधिक का पीछा नहीं कर पाई थी. रिंकू के ‘सिक्सर पंच’ से गुजरात को उसी के घर में करारी हार मिली. 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर ये खिलाड़ी नाबाद रहा.
जानिए कौन है रिंकू सिंह
रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट में यूपी के लिए खेलते हैं. इस युवा खिलाड़ी का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था. रिंकू अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रहने वाले है. उनके पिता गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करते थे और उनके घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी.
अपने जीवन के कई संघर्ष और कठिनाइयों से लड़ते हुए रिंकू ने क्रिकेट में करियर तलाशने का मन बना लिया. देखते ही देखते उन्हें घरेलू क्रिकेट में मौके मिलने लगे. डोमेस्टिक क्रिकेट के प्रदर्शन के दमपर उन्हें जल्द ही आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला.
आईपीएल 2017 की नीलामी से पहले रिंकू को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 10 लाख रुपए में खरीदा था. उस सीजन उन्हें एक ही मुकाबला खेलने को मिला. साल 2018 के सीजन से रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हुए हैं. आईपीएल 2022 की नीलामी में रिकू सिंह को केकेआर ने 55 लाख रुपए में खरीदा था.
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…