सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Neha Singh Rathore: कानपुर देहात में आग में जल कर मरी मां-बेटी से समर्थन में ‘यूपी में का बा’ (UP Mein Ka Ba) गाने वाली नेहा सिंह राठौर को जैसे ही पुलिस ने नोटिस थमाया, सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनके पक्ष में उतर आए हैं और भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि, “….यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा.”
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए नेहा द्वारा गाए गए गाने की तर्ज पर ही कुछ पंक्तियां लिखते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि, “यूपी में का बा, यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा, यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा, यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा, यूपी में कारोबार का बंटाधार बा, यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा, यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा, यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा, यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा.” बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में ही नेहा सिंह राठौर “यूपी में का बा…” गाना लेकर आई थीं और उसी वक्त वह फेमस हुई थीं.
लगातार सत्ता पक्ष पर अपने तंज वाले गाने के माध्यम से अभियान चलाने के कारण राजनीति हलकों में ये चर्चा जोर पकड़ चुकी थी कि नेहा सपा ज्वाइन करने वाली हैं. इस बात ने तब और जोर पकड़ा था जब विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव की एक प्रेस कांफ्रेंस में नेहा का गाना चलाया गया था और अखिलेश ने इसी गाने की आड़ लेते हुए भाजपा पर जोरदार तंज कसा था. हालांकि नेहा ने सपा ज्वाइन नहीं की थी और उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह किसी राजनीतिक दल में नहीं जाना चाहती हैं. वह समाज के लिए काम कर रही हैं. उनको जो ठीक नहीं लगता है. उसी को लेकर वह गाना बना लेती हैं.
यहां बता दें कि लोक गायिका नेहा सिंह राठौर यूपी पुलिस (UP Police) ने मंगलवार की शाम को उनके एक गाने के लिए नोटिस जारी किया है. दरअसल नेहा ने हाल ही में कानपुर देहात में हुई मां-बेटी की जलकर मौत के मामले में यूपी में का बा..सिजन-2 गाया था, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. इसी को लेकर नोटिस में नेहा से सात सवालों के जवाब मांगे गए हैं. जिसका वीडियो खुद ट्विटर पर नेहा सिंह राठौर ने शेयर भी किया है. इस वीडियो में उनके पति भी साथ दिख रहे हैं. पुलिस ने नेहा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गाने के माध्यम से भ्रम और नफरत फैलाने का काम किया है. नेहा से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है. अगर तीन दिन में सभी सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
– भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…