Gwalior road accident, Kanwariyas killed, Agra-Mumbai highway crash, speeding car accident, Shivpuri Link Road mishap, MP highway tragedy, Kanwariya protest, road safety Madhya Pradesh, car driver negligence, India Sawan accident.
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां शादी से लौट रही बारातियों की कार खाई में गिर गई. इस हादसे में मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए. मामला हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के गांव कुसुमा का है.
बताया जा रहा है कि पाली थाना क्षेत्र के पटिया नीम निवासी नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव गई थी. शादी संपन्न के बाद बारात वापस लौट रही थी, तभी एक कार कुसुमा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने छह लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.
सीओ शाहबाद (सर्किल ऑफिसर) अनुज मिश्रा ने कहा, “30 और 31 मई 2025 की रात पाली थाना क्षेत्र के महुला पटियान से नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव से लौट रही थी. तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ. डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया है और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है.”
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम एक शादी में गए थे, तभी कुसुमा से आते समय हादसा हो गया. कार में करीब 10 लोग सवार थे. अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. ईएमओ सीएचसी डॉ. जीशान खान ने बताया कि 13 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया. इनमें से 5 की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
हादसे के बाद गांव और परिवार में मातम का माहौल है. एक शादी की खुशी पलभर में गम में बदल गई. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके इलाज के लिए निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: जीएसटी घोटाले में बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने की मंजूर
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…