देश

Covid Case: दिल्ली में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत की पुष्टि, स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा- ‘स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त’

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई है. 60 वर्षीय मृतक महिला पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रही थी. कोरोना को लेकर लोगों के बीच में डर का माहौल पैदा कर दिया है. दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि वो हर प्रकार की परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त कर ली गई है.

राजधानी में कोरोना के 104 मामले सक्रिय हैं. इनमें से 99 मामले पिछले एक सप्ताह के दौरान बढ़े हैं.

केरल में हैं देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं. इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का नंबर आता है. केरल में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 430, महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 मई तक 24 सक्रिय मामले थे. लेकिन, एक ही हफ्ते में 99 मामले और बढ़े, जबकि 24 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिनमें केरल (+355), महाराष्ट्र (+153) और दिल्ली (+24) शामिल हैं. इसके अलावा, कुछ जगहों पर मौतों में भी इजाफा हुआ है, जिनमें महाराष्ट्र (+4) और कर्नाटक (+1) शामिल हैं. हालांकि, बहुत से राज्यों में कोई नया मामला या मौत नहीं दर्ज की गई है.

सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में ठीक हुए

इसके अलावा, कोविड-19 से सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं. महाराष्ट्र में 8,29,849, केरल में 6,84,927 और आंध्र प्रदेश में 2,32,635 में सबसे अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है. सबसे ज्यादा मौतें (कोरोना की पहली लहर से अब तक) : महाराष्ट्र (1,48,606), तमिलनाडु (38,086) और कर्नाटक (40,412) में हुई हैं.

बता दें कि 19 मई के बाद देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिनमें आंध्र प्रदेश में (4), छत्तीसगढ़ में (1), गोवा में (1), गुजरात में (76), हरियाणा में (8), कर्नाटक में (34), मध्य प्रदेश में (2), राजस्थान में (11), तमिलनाडु में (3) और तेलंगाना में (1) मरीज शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: UP News: हरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

24 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

41 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago