बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो फाइल)
UP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने एक बार फिर से ऐसा बयान दे दिया है कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. बुधवार को वह भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचे थे. यहां उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है, “आगरा की जामा मस्जिद के नीचे श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है, जिसे जल्द निकालकर सामने लाएंगे.”
वृंदावन पहुंचने के दौरान उन्होंने जाने-माने कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन महाराज से मुलाकात की और प्रियाकांत जू मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने मंदिर में चल रहे 1.25 करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और बाबा भोलेनाथ की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-आरती की. इस दौरान वह मीडिया से मुखातिब हुए और बोले कि वृंदावन के बांके बिहारी, सब पर दया दृष्टि बनाए रखें. वृंदावन में हुए हादसे पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ की तरह ही यहां पर भी विकास कार्य होना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि बांके बिहारी का कॉरिडोर बनना चाहिए, तभी हादसे रुक सकते हैं. इस दौरान मीडिया ने उनसे राजनीति पर कुछ बोलने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया. हालांकि कृष्ण जन्मभूमि और मस्जिद विवाद को लेकर उन्होंने कहा, “हम पूरी तरह से कृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में हैं.” उन्होंने आगरा की जामा मस्जिद को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि आगरा की जामा मस्जिद के नीचे श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है, जो कि जल्द निकलकर सामने आएगी.
ये भी पढ़ें- UP News: यूपी सरकार में राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की कार पर बदमाशों ने किया धारदार हथियार से वार, बाल-बाल बची जान
धीरेंद्र शास्त्री कहा कि, “जो यज्ञ हो रहा है वो भी इसलिए किया जा रहा है कि भगवान राम की तरह कृष्ण कन्हैया जल्द बाहर निकलकर आएं, जिससे सबकी आंखें खुली रह जाएं. धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि अब सनातन धर्म के लोग जागरूक हो रहे हैं, जल्द ही सब कुछ ठीक होगा और कृष्ण जन्मभूमि का इंतजार खत्म होगा. फिलहाल इस सम्बंध में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…