फोटो-सोशल मीडिया
Sangmitra Maurya News: सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की बेटी व भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) लगातार मुश्किलें खड़ी होती दिखाई दे रही हैं. लखनऊ के रहने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार ने उनके खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, उनको लेकर विवाद और बढ़ता जा रहा है. उन्होंने ये आरोप लगाए हैं कि,बिना तलाक लिए संघमित्रा मौर्य ने दूसरी शादी की है. दीपक ने ये भी दावा किया है कि संघमित्रा से उनकी शादी हो चुकी है और उन्होंने पहली शादी से तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी की.
बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के ऊपर दीपक कुमार स्वर्णकार ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने के साथ ही मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में खुद को अविवाहित बताकर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है.
दीपक कुमार स्वर्णकार ने संघमित्रा मौर्य समेत 5 लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है. संघमित्रा को लेकर दीपक ने दावा किया है कि उनकी शादी संघमित्रा से हुई है. संघमित्रा ने उनसे तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी भी कर ली.
ये भी पढ़ें- UP Politics: “अस्पतालों में न डॉक्टर हैं और ना ही दवाएं हैं…” अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना
दीपक कुमार स्वर्णकार द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद इस मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा मौर्य सहित 5 लोगों को तलब करते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2024 को तय की है. तो वहीं दीपक कुमार ने अपने विवाह को लेकर मीडिया से बात की है और बताया है कि, संघमित्रा मौर्य के साथ उनकी शादी 3 जनवरी 2019 को स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर ही हुई थी. इसी के साथ दीपक ने बताया कि, इस दौरान उनसे यह झूठ कहा गया कि संघमित्रा मौर्य का पहली शादी से तलाक हो गया है. दीपक कुमार स्वर्णकार ने ये भी मीडिया को जानकारी दी है कि, संघमित्रा मौर्य ने साल 2021 में अपने पहले पति से तलाक लिया था.
दीपक कुमार ने बताया कि, जब उन्होंने साल 2021 में संघमित्रा से पूरे विधि-विधान से संघमित्रा से शादी करने की बात कही तो उनको जान से मारने की धमकी मिली. दीपक ने ये भी दावा किया कि, उन्हें जान से मारने की कई बार कोशिश की गई है. दीपक ने बताया कि, 2021 में उनका तलाक हुआ है लेकिन साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के हलफनामे में शादी से संबंधित गलत जानकारी संघमित्रा द्वारा दी गई.
दीपक कुमार ने कहा कि, संघमित्रा मौर्य पर आईपीसी की धारा के तहत 420, 494 का मामला दर्ज हुआ है और अन्य आरोपियों पर 120बी, 530, 506 समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं. गौरतलब है कि इस मामले में संघमित्रा मौर्य के साथ ही उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य, मां शिवा मौर्य और भाई उत्कृष्ट मौर्य समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी तक संघमित्रा मौर्य की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…